|
|
comments (0)
|
Saharanpur (28th Dec.) Dr. Ashish Saini, M.S., a product of Asha Modern School Saharanpur, KGMC Lucknow and AIIMS, New Delhi was honoured in a gracious programme in AIIMS's convocation function on becoming an expert in robotic surgery. Dr. Ashish Saini was not only congratulated by his proud parents - Mrs. and Dr. Satya Prakash Saini of Anaj Mandi Saharanpur but also by UPA's Chairperson Ms. Sonia Gandhi who honoured Dr. Ashish with the medal. Dr. Ashish dedicated this great achievement to his parents and to the city of Saharanpur.
Robotic surgery or computer-assisted surgery is the latest surgical technique enabling a surgeon to carry out minimal invasive surgery by controlling various surgical instruments through computer-directed robot. For this a tele-manipulator is used which allows the surgeon to perform normal movements during surgery while actual surgery is carried out by the robotic arm under guidance of the surgeon. This helps the patient in having minimum possible incisions and high-precision instrumental control.

Dr. Ashish Saini, always a topper in school and also at King George Medical College, Lucknow during his MBBS and MS, is one of the three surgeons from India and the only one from AIIMS, New Delhi who were hand-picked for the 30 days' rigorous training schedule in Las Vegas in US. Ms. Sonia Gandhi, while felicitating the young doctor of Saharanpur for this extra-ordinary achievement, hoped that he would be better and even more comforting healer to his patients. The Health Minister, also present on the stage, gave away certificates to the honoured doctors.
Dr. Ashish Saini, a pool officer at AIIMS - the country's premier health-care institution has assured the people of Saharanpur that they would receive personalised attention if, God forbid, they need some medical attention.
On behalf of Saharanpur, thesaharanpur.com extends heartiest congratulations to Dr. Ashish Saini and his veteran doctor father Rtn. Dr. Satya Prakash Saini on this great occasion. May the father-son duo continue to serve the people with same zeal and dedication which is so typical of them .
|
|
comments (2)
|
We have received the following letter in our mail. We are reproducing the letter here for the benefit of our readers. Mr. Satish Mittal also reiterated our suggestion to send emails and letters to the editor on daily basis to press the demand.
Editor
श्री सतीश मित्तल, दिल्ली से प्राप्त पत्र बहुत महत्वपूर्ण है जिसे हम अपने पाठकों के लाभार्थ यहां प्रस्तुत कर रहे हैं । श्री मित्तल ने भी इस सुझाव को दोहराया है कि हम सब को नित्य प्रति सैंकड़ों की संख्या में ई-मेल और संपादक को पत्र भेज - भेज कर रेल मंत्रालय पर दबाव बनाना चाहिये ताकि हमारी यह मांग शीघ्र ही पूरी की जाये ।
मेरठ , मुज़फ्फरनगर , सहारनपुर महत्तव पूर्ण शहर हें / मुज़फ्फरनगर तो दिल्ली से केवल लगभग १२० किलोमीटर की दुरी पर है तथा NCR ZONE के एकदम करीब है / मेरठ - मुज़फ्फरनगर- सहारनपुर रेल लाइन पर कुछ अन्य शहर भी है जहाँ पर शुगर / लिकर / उद्योग व् अन्य महत्व पूर्ण उद्योग चल रहे हैं / उनमें दोराला , सकोती , खतोली, मंसूरपुर , रोहाना . व् देवबंद शामिल हैं / मुज़फ्फरनगर उत्तराखंड से सटा है तथा काफी महत्व पूर्ण हैं / इसमें तीर्थ स्थान शुक्रताल गंगा के किनारे स्थित हैं, जिसका ५००० वर्ष पुराना इतिहास हे / मुज़फ्फरनगर के तिवावी सुगर मिल / तितावी गावं के पास माडी गावं मे खेत मैं खुदाई के दोरान हड़प्पा के समय के सिक्के भी मिले / देवबंद का विशव में अपना महत्त्व है / सहारनपुर भी हरियाणा , उत्तराखंड व् हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को छूता है । सहारनपुर एक पुराने रेल मार्ग में हे तथा रेल जंक्शन है / शाकुंभरी देवी , सहारनपुर के पास बेहट से कुछ किलोमीटर दूरी पर है / आई.आई.टी. रुड़की, व् रूडकी छावनी उत्तराखंड पास ही हे / एयर फोर्स सरसावा एयर बेश , डाक व तार प्रशिक्षण कालिज भी सहारनपुर में हे उत्तराखंड बन्ने से पहले तक हरिद्वार और रुड़की भी सहारनपुर में थे जो अब हरिद्वार जिले के गठन के बाद उत्तराखंड में शामिल हो गये हैं।इतना सब होने पर भी क्या यह दुर्भाग्य नहीं की भारतीय रेल ने मेरठ , मुज़फ्फरनगर -देवबंद सहारनपुर तक के रेल मार्ग को दोहरा करने के कार्य को अभी तक भी हाथ तक नहीं लगाया हे / इस मार्ग के दोहरीकरण न हो पाने से खुद रेलवे को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हे / रेल गाड़ियाँ लेट चल रहीं हे . रेल ट्रेक अति व्यस्त हे / कभी भी सर्दियों में रेल ट्रेक दरक जाता हे / अभी हल ही में मुज़फ्फरनगर के पास रेल ट्रेक टूट गया था /रेल स्टाफ पर काम का दबाव बहुत अधिक हे / कम शटल चलने से रेलवे को आर्थिक हानि हो रही है, रेलयात्रियों को परेशानी तो हो ही रही हे /रेल मार्ग के दोहरा हो जाने से सहारनपुर-- ना गल - देवबंद मुज़फ्फरनगर- खतोली- दोराला मेरठ- मोदी नगर - गाजियाबाद से दिल्ली तक की यात्रा बहुत कम समय में पूरी की जा सकती है किन्तु सिंगल ट्रेक होने से मेल व एक्सप्रेस ट्रेन को भी घंटों लग रहे हैं। डीजल अधिक लगने से धन की बरबादी हो रही है। मार्ग के दोहरा न होने के कारण यात्रियों की अधिकता होने पर भी इस मार्ग पर दशकों से नई शटल ट्रेन नहीं चलाई जा रही है / मेने सहारनपुर के जे वि जैन कोलिज से वर्ष १९७७ से १९८१ अध्यन किया तब से लेकर यानि मेरे कोलिज period से वाही ट्रेन चलाई जा रही हेएक ट्रेन को नि कालने के ट्रेनों छोटे –छोटे स्टेशनों पर असुरक्षित खड़ा करना पड़ता है। रूडकी - लक्षर- हरिद्वार रेल मार्ग पर दशकों से वाही शटल चल रही हे / जबकि आबादी बहुत बढ़ चली /
मेरठ- मुज़फ्फरनगर , दोराला , सकोती , मंशुरपुर , खतोली , देवबंद , नांगल , टापरी सहारनपुर व आस – पास के क्षेत्र के लोगों के लिये दिल्ली जाने का सबसे सस्ता व आसन साधन रेल ही है, बशर्ते रेल शटल समय पर उपलब्ध हो। यदि रेलवे द्वारा इस मार्ग का दोहराकरण कर दिया जाये व् हर आधा घंटे में शटल सहारनपुर - मुज़फ्फरनगर - मेरठ से दिल्ली- गाजियाबाद के लिए चलयी जाये / तो रेल की आय व् रेल यात्रियों की बल्ले बल्ले हो जाए / ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ने वाले गावं व् नांगल - देवबंद - रोहना -मंशुरपुर - खतोली -सकोती - दोराला - मोदीनगर - गाजियाबाद - के बहुत से लोगों को रोजगार शिक्षा का फायदा होगा / हाई वे ५८ पर भी वाहन कम किये जा सकते हैं /। रेलवे शटल न चला जहाँ लोगों को असुविधा का कारन बन रही हे वहीँ आर्थिक नुकसान भी उठा रही है।आय का काफी बड़ा स्रोत ख़त्म कर रही हे /एक ओर राज्य सरकार व् केन्द्रीय सरकार मेरठ और दिल्ली के बीच में तीव्रगामी मैट्रो रेल के प्रस्ताव स्वीकार कर रही है वहीँ दूसरी ओर मेरठ - मुज़फ्फरनगर - देवबंद - सहारनपुर के रेल मार्ग को दोहरा नहीं किया जा रहा है केवल सर्वे की बात की जा रही है । हालाँकि लोगों व् जनप्रतिनिधियों द्वारा रेल बजट आने से पहले ज्ञापन रेलमंत्री व् संबोधित प्रशासन को भेजे जा रहे हैं, व् यहाँ तक की राज्य सभा मे भी मार्ग के दोह्राकरण के प्रशन उठाये जा रहें है परन्तु उन पर क्या कार्यवाही हुई, किसी को ज्ञात नहीं है। अर्थात वहीँ रिजल्ट जीरो /ब्लोग के माध्यम से रेल मंत्रालय, रेल मंत्री जी व् जन प्रतिनिधि से अपार जन हित में अनुरोध हे की मेरठ- टापरी के रेल मार्ग को दोहरा किया जाए तथा साथ ही यहाँ के निवासीयों से अपील हे विशेषकर गाजियाबाद - मोदीनगर - मेरठ - दोरला -सकोती - खटोली - मंसूरपुर -रोहना -देवबंद -नांगल ,मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, रूडकी हरिद्वार, लक्सर देहरादून व आस पास के क्षेत्रों के लोगों द्वारा लाइन के दोह्राकरण के लिए आवाज उठानी चाहिए /उत्तरप्रदेश राज्य मे आगामी चुनाव में उसी पार्टी को वोट किया जाए जो इस सम्बन्ध में तुरन्त कदम उठाये / तथा मिडिया का प्रयोग कर मामले को उठाया जाये / मिडिया से भी ऐसी ही अपील हे /रेल मंत्रालय को हर रोज़ ई मेल प्रेषित की जायें और अपनी मांग दोहराई जाये ।रेलगाड़ियों में, रेलवे स्टेशनों पर स्टिकर लगा कर अपनी मांग के लिये जन-समर्थन जुटाया जाये। तथा अन्याय को उजागर किया जाए /लोकपाल की आवाज वाले भी इस आवाज को उठायें / काले धन के साथ इस और भी ध्यान खीचा जाए / उत्तरप्रदेश के आगामी चुनावी सभा मे इस मांग को पुरजोर से उठाया जाए /शायद केंद्र सरकार वर्ष २०१२ के आगामी रेल बजट में इस रेल मार्ग को दोहरा कर न के लिए कुछ कदम उठाये|
- सतीश मित्तल, दिल्ली
skumar630@yahoo.co.in
|
|
comments (0)
|
नवंबर मास अर्थात् यातायात मास
सहारनपुर। (प्रणव अग्रवाल, संवाददाता द्वारा) नवम्बर माह में सहारनपुर में यातायात मास मनाने की प्रथा है। प्रशासन और कुछ न भी करे, पर कुछ दिन तक जोर-शोर से चैकिंग अभियान चलाया जाता है जो वाहनों के पेपर्स चैक करने और हैल्मेट के लिये जिद करने तक ही सीमित रहता है। दुपहिया वाहनों पर तीन-चार सवारियां लेकर घूमना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते रहना, इश्टाइल मारते हुए युवाओं का बाइक चलाना, लाइन की परवाह न करते हुए गलत साइड से आगे निकलने का प्रयास करना, रात - रात भर अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रालियों पर पेड़ों को काट - काट कर यमुनानगर की मिलों तक पहुंचाना, स्पीड लिमिट की परवाह न करते हुए गाड़ियों को अंधाधुंध भगाना, ओवरलोड ट्रालियों को सुविधा शुल्क लेकर चुपचाप निकलने देना, चौराहों और व्यस्त सड़कों पर यातायात जाम आदि इस यातायात मास के दौरान भी जारी रहता है।
इस बार यातायात माह के अंतर्गत इसी कड़ी के अंतर्गत चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान अनेकों नाबालिग स्कूली बच्चे भी दुपहिया वाहन चलाते पकडे गये। नगर की यातायात पुलिस ने स्कूलों को भी इस सम्बंध में नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है, कि स्कूल संचालक नाबालिक बच्चो को वाहन न चलाने की हिदायत दें।
यातायात प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत के संयुक्त नेतृत्व में कोर्ट रोड स्थित सिविल कोर्ट तिराहे पर अनेको वाहनों की गहन चेकिंग की गयी जिसमें सबसे अधिक ध्यान उन दुपहिया वाहनों पर दिया गया, जिन्हें नाबालिग स्कूली बच्चे चला रहे थे। इसमें कई वाहनों का चालान कर जुर्माना भी वसूल किया गया।
चार रेंजर्स राष्ट्रपति एवार्ड के लिये चयनित
स्थानीय मुन्ना लाल कालेज की गुलिस्ता रानी, शेनसवती, नीलम कुमारी एवं मेनका देवी को अगले वर्ष के प्रथम माह में राष्टपति सम्मान के रूप् में मेडल सर्टिफिकेट एवं स्पेशल कोट प्रदान किया जायेंगा। इस एवार्ड के उपरांत रेंजर छात्राओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की सरकारी सर्विस कोटे के अलावा दस अंको का बोनस भी मिलेगा। इसी के साथ रेलवे एवं रोडवेज की यात्रा में भी छूट प्रदान की जायेंगी।
रेंजर्स के रूप् में चयन का आधार प्रवेश से लेकर प्रवीण और निपुण स्तर के प्रशिक्षण शिविरों को पूरा करने का आधार होता है। इन प्रतिभा शाली छात्राओं ने चयन से पूर्व हरियाणा के बल्लभगढ स्थित गदपुरी में राष्टीय मुख्यालय प्रशिक्षण केंद्र के शिविर में शानदार प्रदर्शन किया था। चयनित छात्राओं ने अपनी इन उपलब्धियों के लिये अपने अभिभावको के अलावा प्रादेशिक संगठन आयुक्त राजेंद्र सिंह, हंसपाल, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अरविंद कुंमार श्रीवास्तव, जिला संगठन कमिश्नर अनिल कुमार भारद्वाज, जिला संगठन कमिश्नर दीपमाला चैधरी, जिला मुख्य आयुक्त कुलभूषण जैन के साथ कालेज की प्राचार्या डा वीणा जैन, रेंजर्स प्रभारी डा निर्मला एवं डा सीमा सहित अन्य सभी शुभ चिंतको के प्रयासों की सराहना की।
टी.ई.टी. परीक्षा हेतु प्रशासन ने कमर कसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 13 नवम्बर को करायी जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी के लिये सभी व्यवस्थायें पूरी कर ली गयी है। गत दिवस संयुक्त शिक्षा निर्देशक शील वर्मा के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रो के व्यवस्थापको के साथ तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। बताया गया कि इस परीक्षा में लगभग 35 हजार से भी अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। जिसमें परीक्षा के लिये जनपद के 33 केंद्र बनायें गये है। जिनको आठ सैक्टरो में बांटा गया है। परीक्षा दो पालियों में होंगी। प्रत्येक सैक्टर में आने वाले परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा की व्यवस्थाओं के लिये निर्धारित सैक्टर अधिकारी तैनात किये जायेंगे। अधिकांश परीक्षा केंद्रो पर 800 से 1000 परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने की व्यवस्था की गयी है।
बाबा लाल दास रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक 1080 परीक्षार्थियों के परीक्षा कराने की व्यवस्था की गयी है। अन्य परीक्षा केंद्रो पर छात्रो की संख्या इस परीक्षा केंद्र से कम रहेंगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसी के साथ सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र भिजवाने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गयी है। किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र न मिलने की स्थिति में वह उसे आनलाईन भी डाउनलोड करा सकता है। कुछ केंद्रो पर शिक्षण कार्य कर रहें अध्यापक ही आवेदक है, इस लिये उन केंद्रो पर डयूटी पर स्टाफ कम पडने की सम्भावनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिवलाल ने समस्त अधिकारियों को आश्वस्त किया, कि परीक्षा से पूर्व परीक्षा की सभी तैयारियों की नियमित निगरानी की जायेंगी।
क्रीडा एवं स्काउट गाईड प्रतियोगिता का समापन
उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनोहरपुर एवं भारतीय बाल विद्यालय ने संयुक्त रूप् से ओवरआल चैंपियनशिप कब्जायी। नगर शिक्षा अधिकारी अरूणा गोयल की अध्यक्षता में समापन समारोह आयोजित किया गया। 50 मीटर दौड में शिवम प्रथम, हायसम द्वितीय, 100 मीटर में हायसम प्रथम, रवि द्वितीय, 50 मीटर बालिका में आस्था प्रथम, साबी द्वितीय स्थान पर रहे। स्काउट प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नुमाईश कैंप प्रथम, कमेला कालोनी द्वितीय, गाइड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहे। खोखो में प्राथमिक बालिका ताहरपुर की टीम प्रथम रही।
भ्रष्टाचार के विरूद्ध 15 से 17 नवम्बर तक जनजागरूकता रैली
सहारनपुर। यूथ अंगेस्ट क्रप्शन की बैठक में भ्रष्टाचार के विरूद्ध 15 से 17 नवम्बर तक जनजागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश संगठन मंत्री नितेश तोमर, जिला संयोजक सोहन मुखिया ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी स्कूल, काॅलेजो के छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार के विरू़द्ध जागरूक किया जायेंगा। इसके बाद लखनउ में तीन दिवसीय विशाल महारैली भी आयोजित की जायेंगी। बैठक में विनय सैनी, राजू पंडित, हरीश मोहन, आनंद कांबोज, विशू तोमर, पेरिस, टोनी, राहुल, विक्रंम, सूर्य, हिमांशु आदि प्रमुख रूप् से मौजूद रहे।
टेबिल टेनिस हेतु मंडलीय टीम का चयन
सहारनपुर। बी.एच.एस. इंटर कालेज में शनिवार को जनपदीय टेबिल टेनिस प्रंतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन प्रधानाचार्य डा कृष्ण कुमार शर्मा ने किया। उन्होने खिलाडियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्हे खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया। उन्होने कहा कि सिर्फ क्रिकेट जैसे खेलो में ही प्रतिभायें नही चमकती, बल्कि अन्य खेलो में भी अपना कैरियर अच्छा बनाया जा सकता है।
मंडलीय टीम के खिलाडियों में एसडी इंटर कालेज के छात्र शुभम दत्त, नवोदित सक्सेना, प्रशांत वर्मा, बीएचएस इंटर काॅलेज के छात्र निखिल कुमार, मंसूर अहमद को सीनियर वर्ग के लिये चुना गया, जबकि इसी स्कूल के शुभम व शुभम कुमार को जूनियर वर्ग के लिये चयन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्र्रवीण चैधरी, ब्रजपाल सिंह, अमरीक सिंह शामिल रहे।
’अव्यवस्था चलती रहे’, सुधार के प्रयासों को "उत्पीड़न" का नाम
सहारनपुर। मान्यता प्राप्त स्कूलो के लिये नये मानको को लागू करने के विरोध में विद्यालय संचालको ने नौ नवम्बर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। हिंमांशु जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधको एवं प्रधानाचार्यो की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। स्कूलो में नेशनल बिल्डिंग कोड, अग्निशमन यंत्र एवं छात्रवृति फीडिंग के नाम पर उत्पीडन का आरोप लगाया गया है। प्रधानाचार्यो का कहना था कि बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों को सहयोग करने की बजाय नये नियमों एवं मानको में उलझकर स्कूलो का ’उत्पीडन’ करने का काम कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर ने कहा कि कई सालों से चल रहे स्कूलो को किसी भी साजिश के तहत बंद होने नही दिया जायेंगा। उन्होने सभी स्कूल प्रधानाचार्यो से अपील की है कि वह नौ नवम्बर को विद्यालय में अवकाश रखे और स्कूल बंद कर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर आयोजित धरने को सफल बनाये। बैठक में रामशक्ल यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा, देशबंधु शर्मा, महक सिंह, महेंद्र सिंह, गुलाम हाफिज प्रमुख रूप् से मौजूद रहे।
सांस्कृतिक समारोह
सहारनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित जनपदीय सांस्कृतिक समारोह में 11 ब्लाॅको से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें एकल गीत, एकांकी, लोक नृत्य में गंगोह, एकांकी में सढौली कदीम और लोकगीत में नकुड की टीम विजयी रही। समारोह का उदघाटन सरसावा विकास खंड अधिकारी रमेश चंद गौतम ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजपाल सिंह ने आगुंतको एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि इस तरह के आयोजनो से भारतीय संस्कृति के विकास में भारी सहयोग मिलता है। समारोह का समापन ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक देवेंद्र कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया। इससे पहले जनता इंटर काॅलेज अहमदपुर ब्राहमण में हुई मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा और नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक राकेश कुमार ने भी युवाओं को भारतीय संस्कृति से जुडे कार्यक्रमो में सहभागिता बढाने पर जोर दिया।
|
|
comments (0)
|
संवाददाता : प्रणव अग्रवाल
सहारनपुर से टपरी तक बसे बढाने जाने की मांग
सहारनपुर। जनपद के व्यापारी वर्ग ने जिलाधिकारी से सहारनपुर से टपरी तक की बसें बढायें जाने की मांग की है। उन्होने कहा कि लम्बे रूट पर जाने वाली महत्वपूर्ण टेनो को पकडने के लिये इस रूट पर बसें बढाई जाना अत्यन्त आवश्यक है।
व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने कई अन्य मांगें भी जिलाधिकारी ज़ुहेर बिन सगीर के सम्मुख रखी। जिलाधिकारी ने खस्ताहाल सड़कों की बाबत जानकारी देते हुए कहा कि उन्हे शासन से सडकों की मरम्मत हेतु धनराशि मिलनी शुरू हो गयी है। गलीरा रोड पर रेलवे की भूमि पर सडक के चौडीकरण के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि यदि रेलवे को इसके बदले भूमि उपलब्ध करायी जाये, तो ऐसा सम्भव हो सकेगा। देवबंद से आये व्यापारियों ने नाला जाम होने से इंडस्ट्रियल एरिया में गंदा पानी भरने की समस्या रखी।
ज्ञान सिंह पुंडीर पांचवी बार अध्यक्ष पद का उत्तरदायित्व संभालेंगे।
सहारनपुर। कलक्ट्रेट बार संघ के चुनाव में विनय चौहान व उनके साथियों ने लगभग सभी पदों पर जीत हासिल कर बार संघ में अपनी लोकप्रियता को सिद्ध किया। देर रात घोषित हुए नतीजों में अध्यक्ष पद पर ज्ञान सिंह पुंडीर विजयी घोषित हुए।
भूषण प्रकाश शर्मा को महासचिव पद का उत्तरदायित्व मिला है। कलक्ट्रेट बार संघ चुनाव में 218 मतदाता हैं जिनमें से 211 ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पदभार वहन करने के लिये ज्ञान सिंह पुंडीर, महासचिव हेतु भूषण प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु महावीर सिंह सैनी और मुदित मित्तल बहुसंख्य मतदाताओं की पसन्द रहे। महासचिव के तीन पदो पर दुष्यंत त्यागी, सुभाष चंद और सुंदर पाल थापर का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष के रूप में मानसिंह व वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के नाते कामराज सिंह पुंडीर, सहदेव त्यागी ब्रजभूषण लाल गुप्ता, जमशेद खान , राकेश कुमार शर्मा, शीशपाल कार्यभार संभालेंगे।
चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद कलक्ट्रेट बार संघ में एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां मनाई गयीं ।
प्रार्थना सभाओं का आयोजन
सहारनपुर। ईसाई समाज के लोगो ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान किये जाने के लिये विभिन्न स्थानो पर प्रार्थनाओं का आयोजन किया।
जैन कालेज रोड स्थित कब्रिस्तान में हुई प्रार्थना सभा में फादर फ्रैड्रिक डि’सूजा ने कहा कि मरने वाले पूर्वजों में बुजुर्ग, बडे़ व बच्चे तीनो हैं। हमें उनके लिय दिल से प्रार्थना करनी चाहिये। दूसरें कब्रिस्तान में फादर जोकिम ने ईसाई समाज के लोगो को प्रार्थनायें करायी। उन्होने कहा कि हमारें बीच से दुनिया छोडने वाले लोग भले ही हमारे बीच में न रहते हो, लेकिन उनकी आत्माओं से हमारा नाता कभी नही टूट सकता।
नगर के सभी कब्रिस्तानों को शाम के समय रोशनी की गई थी। ईसाई धर्म के जिला महासचिव रोजेश मसीह ने बताया कि कब्रिस्तान में पेंट, पुताई के अलावा, बाईबिल के संदेश भी लिखवायें गये है। प्रार्थना सभाओं में ईसाई समाज से अर्चना, सोलेमन, शिखा, राजू, सरोज, विक्टर, किटी समेत भारी संख्या में ईसाई धर्म के लोग मौजूद रहे।
सहारनपुर में छठ पर्व की धूम
सहारनपुर। छठ पर्व पर जनपद वासियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया। छठ पर्व को लेकर पूर्वांचल वासियों में काफी उत्साह था।
मानकमऊ स्थित बडी नहर पर मंगलवार रात से ही भारी भीड नजर आने लगी थी। महिलायें, पुरूष व बच्चे ढोल-बाजों के संग नृत्य कर पर्व की खुशियां बांटने में मग्न थे। युवको के आतिशबाजी के बीच बडी नहर एक मेले के सामान नजर आ रही थी। सूर्योदय की पहली किरण जैसे ही महिलाओं पर पडी, तो हाथों में पूजा की साम्रगी लेकर एकत्र हो गयीं और विधि विधान से पूजा अर्चना कर सूर्यदेव की अराधना की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छठ पूजन समिति द्वारा नहर के आसपास विशेष व्यवस्था की गयी थी। राज्यमंत्री संजय गर्ग ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पूर्वांचल वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाऐं दी।
छठ पूजन समिति के अध्यक्ष ठाकुर पवन सिंह, महासचिव निर्मल यादव तथा पूर्वाचल सांस्कृतिक सभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि इस दिन सूर्य देवता की पूजा कर महिलाएं अपने पुत्रों की लम्बी आयु तथा पुत्र प्राप्ति की कामना करती है। कार्यक्रम के दौरान जगमोहन प्रजापति, महासचिव बसंत सिंह, नरेंद्र यादव, विश्वनाथ तिवारी, सतीश शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बास्केट बॉल प्रतियोगिता में आज
सहारनपुर। सेंट मैरीज स्कूल में आयोजित सीबीएसडी बास्केट बाल प्रतियोगिता में सेंट मैरीज स्कूल की टीम ने चैपिंयन शिप पर अपना कब्जा जमाया।
चिलकाना रोड स्थित स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में मेजबान टीम सेंट मैरीज ने जान मिल्टन आगरा की टीम को करारी मात देकर चैपियनशिप झटक ली। बेस्ट परफारमेंस का खिताब विशाल सिंह को दिया गया। जान मिल्टन की ओर से बेस्ट खिलाडी का पुरस्कार रवि हुडडा को दिया गया। प्रतियोगिता में सेंट मैरीज स्कूल की टीम ने आगरा की टीम के पिछले तीन सालों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिये। खिताबी मुकाबले में सेंट मैरीज स्कूल की टीम ने शुरूआती दौर से ही बढत बनाकर आगरा की छक्के छुड़ा दिये।
मुकाबलों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूल की प्रधानाचार्या सुषमा बजाज और प्रतियोगिता की संयोजक शिखा मौर्या ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाडियों को पुरस्कृत किया। उन्होने कहा कि स्कूल की टीम ने यह प्रतियोगिता अपने नाम कर न केवल संस्था का गौरव बढाया है, बल्कि जनपद का नाम भी रोशन किया है। मधुर बजाज एवं सौरभ बजाज ने भी टीम के विजयी होने पर उन्हे शुभकामनाऐं दी। समारोह के दौरान हरीश शर्मा, सीमा गुंबर, माधवी, कल्पना, बिंदिया, अनीस आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।
एस.डी. कॉलिज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा
जवाहरलाल नेहरू राज्य बालक विज्ञान प्रदर्शनी में चयन हेतु एसडी इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी चार से पांच नवम्बर तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जायेंगी।
चकरोता रोड स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र गोपाल सारस्वत ने पत्रकारों को बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी के लिये मुख्य विषय “विज्ञान समाज एवं पर्यावरण” रखा गया है। इसके उप-विषय के रूप में कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा स्रोत एवं संरक्षण, स्वास्थ्य, पर्यावरण की समस्यायें एवं महत्व शामिल किये गये है।
उन्होने बताया कि संयुक्त राष्ट संघ ने वर्ष 2011 को “अंतराष्ट्रीय रसायन वर्ष” के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस विषय को लेकर भी विद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेंगा। उन्होने बताया कि छात्रो में विज्ञान केप्रति जागरूकता लाने के लिये ऐसे आयोजन आयोजित किये जा रहे है। उन्होने बताया कि इस प्रदर्शनी में जनपद के सभी इंटर कालेजो के विद्यार्थी हिस्सा लेगे।
बास्केट बॉल प्रतियोगिता - कहीं खुशी कहीं ग़म
सेंट मैरीज स्कूल में आयोजित सीबीएसई बास्केटबाल प्रतियोगिता में आशा मार्डन और ज्ञान कलश स्कूल की टीमे बाहर हो गयी है।
चिलकाना रोड स्थित सेंट मैरीज स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में बाहर से आयी टीमें सेमी फाईनल में जगह बनाने में कामयाब रही, बल्कि नगर की ही आशा मार्डन स्कूल व ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल की टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।
प्रतियोगिता में धर्म पब्लिक स्कूल की टीम ने आजाद पब्लिक स्कूल की टीम को 55-43 से हराया, जबकि गाजियाबाद के नेहरू वर्ल्ड स्कूल की टीम ने सहारनपुर की ज्ञान कलश स्कूल की टीम को भारी मात दी। इसमें गाजियाबाद की टीम ने 64 अंक जुटाये, जबकि ज्ञान कलश की टीम 16 अंको पर ही सिमट गयी।
सेंट मैरीज स्कूल की टीम ने नोयडा के एपीजे स्कूल की टीम से खेल कर 75 अंक हासिल किये। जबकि नोयडा की टीम 33 अंको पर ही सिमट गयी। जान मिल्टन आगरा की टीम ने एबीएन रूडकी को 53-26 से हराया। इन मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाली चारों टीम सेमी फाईनल में पहुंच गयी। टीम के निर्णायक मंडल में एके सिंह, गोपाल, सुनील त्यागी, मनोज कुमार, रीनू, कुंवरदीप प्रमुख रहे।
प्रतियोगिता के दौरान अनु बजाज, शिखा मौर्या, मधुर बजाज, सुभाष बजाज, सुनील अरोडा, रंजना नैब भी मौजूद रहे।
राजनीतिक उठापठक
1. सपा हाईकमान ने सहारनपुर जिलाध्यक्ष पद का ताज मौहम्मद तारिक गुडडू को पहनाया है। गुडृडू के अलावा तीन अन्य नेता भी अध्यक्ष पद की लाईन में थे, जिनमें विनोद शर्मा, राज सिंह माजरा व फरहाद गाडा भी दावेदार थे।
2. विधायक इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी को झटका देने के लिये शहर सीट से चिकित्सक कलीम अहमद, जो आई.एम.ए. सहारनपुर चैप्टर के चेयरमैन भी हैं, को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। इमरान मसूद घंटाघर स्थित एक होटल में पत्रकारो से वार्ता कर रहे थे। उन्होने कहा कि उनका प्रयास नगर सीट पर बुद्धिजीवी वर्ग के व्यक्ति को चुनाव लडाना था। इसके लिये उन्होने कलीम अहमद से सम्पर्क कर उनकी सहमति पर यह निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि शहरी सीट पर उनका मुकाबला सीधे-सीधे भारतीय जनता पार्टी से है। जबकि अन्य छह सीटो पर बसपा से है।
|
|
सहारनपुर ३० अक्तूबर - किसी इवेंट आर्गेनाइज़र का स्वयं का प्रोग्राम हो और उसमें कोई इवेंट न हो, यह कैसे संभव है? स्थानीय कलाकारों, रंगकर्मियों ने आज "संकल्प टूर एवं इवेंट आर्गेनाइज़र" के नये कार्यालय के उद्घाटन समारोह को भी एक चित्ताकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंग दिया। अनेकानेक अतिथि यह सोच कर आये थे कि एक व्यापारिक संस्थान का उद्घाटन है जिसमें बधाई और सफलता के लिये शुभ कामनायें दी जानी हैं, कॉफी - बिस्कुट आदि आतिथ्य ग्रहण कर, दस-बीस मिनट में लौट आयेंगे, मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रंखला में ऐसे खोये कि समय का ध्यान ही नहीं रहा । लक्की ड्रा का आयोजन जिसमें प्रथम पुरस्कार में तीन दिन का ऊटी का टूर, द्वितीय पुरस्कार में कुल्लू - मनाली का टूर और तृतीय पुरस्कार में विशेष छूट आदि की घोषणा की गई, कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा ।
कोर्ट रोड टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में किरन प्लाज़ा में आज "Sankalp Tour and Event Organiser" का नया कार्यालय खुलने के अवसर पर मुख्य अतिथि आई. आई. ए. सहारनपुर चैप्टर के अध्यक्ष आर. के. गाबा ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि सहारनपुर जैसे अपेक्षाकृत छोटे शहर में भी व्यावसायिक कुशलता के साथ इवेंट मैनेजमैंट की सोच विकसित हो चुकी है । उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन की सफलता उसकी सफल प्लानिंग और उस प्लानिंग को सफलता पूर्वक धरती पर उतारने की आपकी क्षमता पर निर्भर करती है। इसके लिये न केवल संबंधित विषय की जानकारी चाहिये बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी चाहिये होता है। बात चाहे शादी विवाह जैसे पारंपरिक, पारिवारिक आयोजन की हो या "डीलर मीट - Dealers Meet" जैसे कार्पोरेट आयोजनों की, हमें इस बात का बहुत तनाव रहता है कि कार्यक्रम ठीक प्रकार से हो पायेगा या नहीं । ऐसे में यदि हम यह चिन्ता प्रोफेशनल व्यक्तियों के जिम्मे छोड़ दें तो न केवल तनाव मुक्त रहते हैं बल्कि अपने मुख्य विषय पर भी ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं।
प्रख्यात उद्यमी एवं समाज सेवी मुकुन्द मनोहर गोयल ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता सुनिश्चित करनी हो तो उसे निश्चित रूप से अनुभवी और योग्य प्रोफेशनल को सौंप देना चाहिये। उन्होंने आशा व्यक्त की कि Sankalp Tour and Event Organiser लोगों को इस क्षेत्र में अपनी कुशल सेवाएं प्रदान करके सफलता के नये आयाम स्थापित कर सकेगा।
Sankalp Tour and Event Organiser के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने की जिम्मेदारी प्रख्यात रंगकर्मी संदीप शर्मा, सोहन देव और किंजल डोगरा ने सफलता पूर्वक वहन की। इस अवसर पर नगर के लगभग सभी प्रमुख उद्यमी, व्यवसायी और व्यापारियों के अतिरिक्त संगीत और साहित्य के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले कलाकारों की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
|
|
comments (0)
|
Saharanpur (30 Oct.) A group of consciencous businessmen and social activists, during its meeting with the DM Saharanpur, drew his attention to the fact that market holidays are not being regulated at all by some of the shopkeepers. The DM appreciating the feeling behind the demand, instructed the City Magistrate to look into this and take action against the defaulters, if any. Copies of the representation have been sent to the SSP Saharanpur and also to the Jt. Labour Commissioner Saharanpur.
Satya Sharma, a prominent businessman having his show room at Ambala Road, Saharanpur who led the delegation told thesaharanpur.com that the problem of not adhering to the market holidays has many facets and consequences. He said that the idea behind the law of observing a weekly off is to give rest to the employers and employees. Further, it eases the traffic situation on the roads for a day and people enjoy time with their families and can have a social life. But when some people, with complete disregard to this regulation, keep their shops open even on the days of weekly off, they defeat the very purpose of declaring this weekly off. He hoped that the district administration would take up this matter with the seriousness it deserves and would strictly implement the law regarding the weekly off.
(This portal hopes that our readers are actively interested in giving our Saharanpur a better image and would love to work for a better Saharanpur. Please therefore do express your views here by putting up your comments on various posts. This gives us the idea of what Saharanpur thinks about various issues affecting Saharanpur. Editor )
|
|
comments (0)
|

Saharanpur - There is a welcome development not only for the trade and industry of Saharanpur but for others too. A new highly useful website www.sreyellowpages.com has been erected to provide contact and other details of industries, traders, professionals, artists, social workers to whosoever may be interested in having this information. The site has been promoted by thesaharanpur.com - this portal of yours.
One of the major reasons of making this web portal two and half years ago has been to promote Saharanpur and carve a better and far more attractive image for it at global level. Since it is INFORMATION ERA and information is considered to be the major power in modern times, we thought of providing information about the businessmen, professionals and self employed people to the world so that the business grows here. Saharanpur didn't have a Business Directory of its own, we decided to prepare one and Saharanpur Yellow Pages is the outcome.
It is heartening to note that even before its formal launch which is going to take place in the next month, the site has caught fancy of the people of Saharanpur. The feedback we are getting is highly encouraging and reinforces our conviction that Saharanpur needed such thing very badly.
This site has been given very powerful search features. The capabilities of the computers are fully exploited here to bring you the otherwise elusive information which you may need. For example, you may search a person's name, business name, mobile no. In the book version of yellow pages, you must guess the category in which you should look for a name. But here on this site, you are given suggestions which you may try. If you know a person's name but not his firm's or institution's name, it is possible to search from person's name also. You can even add your name yourself on this yellow pages.
Please wait for the formal launch of the site in very near future. Meanwhile, you can help us by providing information about those businesses / people, who may not have been represented so far in this Saharanpur Yellow Pages. Thank you.
|
|
comments (0)
|
It was indeed a rare sight to see thousands of businessmen, industrialists, trade activists and politicians gathered at a venue with great enthusiasm. Although the occasion was nothing out of ordinary - just an oath taking ceremony of office bearers of Saharanpur Udyog Vyapar Pratinidhi Mandal but the manner in which all the members of the Vyapar Mandal stoodbehind the newly elected office bearers was indeed a rare phenomenon.

Usually, when the result of an election is declared, there may be 49% people who feel sour for having lost the fight whereas the remaining 51% walk around with smugness after winning the battle. But this is often the start of an split in an organisation. The same story is repeated sine die in one organisation after the other. But Saharanpur Udyog VyaparPratinidhi Mandal is an exception. The voters elected the entire team unopposed ! Naturally, it was a WIN / WIN situation for everyone this year. Vivek Minocha, the newly elected Mahanagar Adhyaksh, Surendra Mohan Chawla - the General Secretary are highly popular figure not only in the Vyapar Mandal which they are representing but also in the town.

Shyam Behari Mishra - the National President of Bharat Udyog Vyapar Mandal and also the Chairman of the U.P. Unit of BUVM administered the oath to all the newly elected functionaries with great dignity. His elderly advice to the newly installed team of office bearers about never doing anything to jeopardizing the trust of the members and of the society was very well received. Also present on the dias were Raghav Lakhanpal, MLA of Saharanpur, Subhash Agrawal of SMC Foods Ltd. and other senior functionaries of the District Unit of Saharanpur Udyog Vyapar Pratinidhi Mandal.
Vivek Minocha, the incoming president, reiterated his team's resolve to ensure that all businessmen of Saharanpur receive due respect from the civil officers of the District Administration. Outgoing President K. L. Thakkar showered his blessings upon Vivek Minocha and his team and praised him for his dynamism exhibited during the last three years as his General Secretary and wished him and his team all the success in his tenure.
|
|
comments (0)
|
बेसिक शिक्षा मंत्री ने किया तरण ताल का उदघाटन
सहारनपुर: गर्मी का सीजन आते ही अंबेडकर स्टेडियम में तरण ताल का शुभारंभ हो चुका है और इस अवसर पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया है कि खिलाडियों को किसी भी किस्म की समस्या नही होने दी जायेगी इसके लिए जिला योजना समिति का बजट पहले की अपेक्षा बढा दिया है ।
बेसिक शिक्षा मंत्री धर्मसिंह सैनी ने तरण माल का फीता काटकर उदघाटन किया और कहा कि जनपद के खिलाडियों को निराश होने की आवश्यकता नही है वे उन्हे अधिक से अधिक सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे । इसके लिए जिला योजना समिति की बैठक में खेल बजट को इस बार काफी हद तक बढा दिया गया है और इसके अलावा भी प्रशासन के सहयोग से खिलाड़ियों को पहले से अधिक सुविधाए देने का प्रयास किया जा रहा है उन्होने कहा कि खिलाडियों को चाहिए कि वे अपनी प्रतिभा के माध्यम से जनपद का नाम रोशन करें और अपने कैरियर को संवारे । कार्यक्रम में कुछ खिलाडियों को सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम में चरण सिंह सैनी, के अलावा सिटी मजिस्टेट हरिशचन्द्रा , एसडीएम के अलावा भी सैकडों लोग उपस्थित थे ।
जनपद में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती
सहारनपुर : महावीर जयंती जनपद में बडी धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर एक शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया ।
शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः जैन बाग में जाकर समाप्त हुई । शोभायात्रा के दौरान जैन समाज के गणमान्य व्यक्ति भगवान महावीर का गुणगान करते हुए चल रहे थे इसके अलावा बच्चे नत्य कर रहे थे । शोभायात्रा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राजेश जैन ने कहा कि भगवान महावीर की जो सच्चे मन भक्ति करता है उसकी समस्त इच्छाएं पूरी होती है उन्होने कहा कि भगवान महावीर का ध्यान करने से समस्त मनोकामनायें पूर्ण होती हैं ।
प्रदेशीय टीम के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया
सहारनपुर: (सैनी) । प्रदेश की अंडर नाईनटीन टीम के लिए आज एक ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर के खिलाडियों ने हिस्सा लिया ।
इस टीम के चयन के लिए अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित टायल में खिलाडियों को चयन किया गया जिसमें चयनित खिलाडियों को जोन स्तर पर खिलाया जायेगा उसके बाद दोबारा खिलाडियों का चयन किया जायेगा और उससे सात टीमे बनाई जायेंगी जो आपस मे मैच खेलेंगी ; इन मैचों के उपरांत जो टीम सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करेगी उसे प्रदेशीय टीम घोषित किया जायेगा इस टीम में जगह बनाने के लिए आज खिलाडियों ने काफी जोर आजमाईश की और टीम में अपनी जगह बनाने के लिए प्रयास किया। क्रिक्रेट कोच का कहना है कि काफी खिलाडियों का प्रर्दशन बेहतर रहा है ऐसी स्थिति में प्रर्दशन को देखते हुए मार्किंग की जायेगी और जो खिलाडी बेहतर प्रर्दशन करेंगे उन्हे ही टीम में शामिल किया जायेगा ।
|
|
comments (3)
|

सहारनपुर: (सैनी
। शोभित इंस्टीटयूट में आज एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें जहां एक ओर लगभग दर्जन भर छात्रों को रोजगार के प्रमाण पत्र वितरित किये वहीं अन्य छात्रों को भी रोजगार परक जानकारी दी गई कि किन कंपनियो में वे शीघ्र जाब प्राप्त कर सकते है।
रोजगार मेले के मुख्य अतिथि डायरेक्टर रघुवीर सिंह ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षण संस्थान की सफलता इस बात में है कि वह देश के उद्योग जगत को कितनी संख्या में और कितने योग्य प्रोफेशनल्स उपलब्ध करा पाता है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि प्लेसमेंट की इस कसौटी पर शोभित इंस्टीट्यूट खरा उतर रहा है और यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र न सिर्फ आई.टी. क्षेत्र में बल्कि बैंकिंग, बीमा व अन्य संस्थानों में भी सफल सिद्ध हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकारके रोजगार मेले छात्रों एवं इंडस्ट्री के बीच में एक संपर्क माध्यम का कार्य कर रहे हैं जिसमें बड़ी – बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि आकर छात्र – छात्राओं के साथ सीधे संवाद कायम कर रहे हैं और अपने संस्थान के लिये उपयुक्त अभ्यर्थियों का चयन कर रहे हैं । शोभित इंस्टीट्यूट देश की सभी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ संपर्क बनाये हुए है और टाइ-अप कर रहा है ताकि अधिकतम छात्र-छात्राएं कालिज परिसर से डिग्री लेकर बाहर निकलने से पहले ही एप्वाइंटमैंट लैटर प्राप्त कर सकें ।
अपने अधिकारों के लिएआशाओ ने भरी हुंकार
आज एक आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से वेतन समय पर न दिये जाने औरसुविधाओं का दंश झेल रही आशाओं की परेशानियो पर प्रकाश डाला गया। सम्मेलन कोसंबोधित करते हुए सुनयना आलम ने कहा कि अगर हमारे संगठन में एकजुटता नही होगी तो एक दिन हम बिखर जायेंगे ;इसलिए हमें सबसे पहले अपनी ताकत को पहवानाना होगा और उसकेबाद लडना होगा । उन्होने कहा कि आज आशा का पद सबसे महत्वपूर्ण है और उससे सरकारअधिक से अधिक कार्य ले रही है लेकिन वेतन ना के बराबर दिया जा रहा है और वह भी समयसे नही मिल पा रहा है उन्होने कहा कि विभाग द्वारासबसे अधिक उत्पीडन आशाओं का किया जा रहा है यह अब बर्दाश्त नही होगा ।