|
|
comments (0)
|
Saharanpur (28th Dec.) Dr. Ashish Saini, M.S., a product of Asha Modern School Saharanpur, KGMC Lucknow and AIIMS, New Delhi was honoured in a gracious programme in AIIMS's convocation function on becoming an expert in robotic surgery. Dr. Ashish Saini was not only congratulated by his proud parents - Mrs. and Dr. Satya Prakash Saini of Anaj Mandi Saharanpur but also by UPA's Chairperson Ms. Sonia Gandhi who honoured Dr. Ashish with the medal. Dr. Ashish dedicated this great achievement to his parents and to the city of Saharanpur.
Robotic surgery or computer-assisted surgery is the latest surgical technique enabling a surgeon to carry out minimal invasive surgery by controlling various surgical instruments through computer-directed robot. For this a tele-manipulator is used which allows the surgeon to perform normal movements during surgery while actual surgery is carried out by the robotic arm under guidance of the surgeon. This helps the patient in having minimum possible incisions and high-precision instrumental control.

Dr. Ashish Saini, always a topper in school and also at King George Medical College, Lucknow during his MBBS and MS, is one of the three surgeons from India and the only one from AIIMS, New Delhi who were hand-picked for the 30 days' rigorous training schedule in Las Vegas in US. Ms. Sonia Gandhi, while felicitating the young doctor of Saharanpur for this extra-ordinary achievement, hoped that he would be better and even more comforting healer to his patients. The Health Minister, also present on the stage, gave away certificates to the honoured doctors.
Dr. Ashish Saini, a pool officer at AIIMS - the country's premier health-care institution has assured the people of Saharanpur that they would receive personalised attention if, God forbid, they need some medical attention.
On behalf of Saharanpur, thesaharanpur.com extends heartiest congratulations to Dr. Ashish Saini and his veteran doctor father Rtn. Dr. Satya Prakash Saini on this great occasion. May the father-son duo continue to serve the people with same zeal and dedication which is so typical of them .
|
|
comments (0)
|
नवंबर मास अर्थात् यातायात मास
सहारनपुर। (प्रणव अग्रवाल, संवाददाता द्वारा) नवम्बर माह में सहारनपुर में यातायात मास मनाने की प्रथा है। प्रशासन और कुछ न भी करे, पर कुछ दिन तक जोर-शोर से चैकिंग अभियान चलाया जाता है जो वाहनों के पेपर्स चैक करने और हैल्मेट के लिये जिद करने तक ही सीमित रहता है। दुपहिया वाहनों पर तीन-चार सवारियां लेकर घूमना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते रहना, इश्टाइल मारते हुए युवाओं का बाइक चलाना, लाइन की परवाह न करते हुए गलत साइड से आगे निकलने का प्रयास करना, रात - रात भर अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रालियों पर पेड़ों को काट - काट कर यमुनानगर की मिलों तक पहुंचाना, स्पीड लिमिट की परवाह न करते हुए गाड़ियों को अंधाधुंध भगाना, ओवरलोड ट्रालियों को सुविधा शुल्क लेकर चुपचाप निकलने देना, चौराहों और व्यस्त सड़कों पर यातायात जाम आदि इस यातायात मास के दौरान भी जारी रहता है।
इस बार यातायात माह के अंतर्गत इसी कड़ी के अंतर्गत चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान अनेकों नाबालिग स्कूली बच्चे भी दुपहिया वाहन चलाते पकडे गये। नगर की यातायात पुलिस ने स्कूलों को भी इस सम्बंध में नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है, कि स्कूल संचालक नाबालिक बच्चो को वाहन न चलाने की हिदायत दें।
यातायात प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत के संयुक्त नेतृत्व में कोर्ट रोड स्थित सिविल कोर्ट तिराहे पर अनेको वाहनों की गहन चेकिंग की गयी जिसमें सबसे अधिक ध्यान उन दुपहिया वाहनों पर दिया गया, जिन्हें नाबालिग स्कूली बच्चे चला रहे थे। इसमें कई वाहनों का चालान कर जुर्माना भी वसूल किया गया।
चार रेंजर्स राष्ट्रपति एवार्ड के लिये चयनित
स्थानीय मुन्ना लाल कालेज की गुलिस्ता रानी, शेनसवती, नीलम कुमारी एवं मेनका देवी को अगले वर्ष के प्रथम माह में राष्टपति सम्मान के रूप् में मेडल सर्टिफिकेट एवं स्पेशल कोट प्रदान किया जायेंगा। इस एवार्ड के उपरांत रेंजर छात्राओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की सरकारी सर्विस कोटे के अलावा दस अंको का बोनस भी मिलेगा। इसी के साथ रेलवे एवं रोडवेज की यात्रा में भी छूट प्रदान की जायेंगी।
रेंजर्स के रूप् में चयन का आधार प्रवेश से लेकर प्रवीण और निपुण स्तर के प्रशिक्षण शिविरों को पूरा करने का आधार होता है। इन प्रतिभा शाली छात्राओं ने चयन से पूर्व हरियाणा के बल्लभगढ स्थित गदपुरी में राष्टीय मुख्यालय प्रशिक्षण केंद्र के शिविर में शानदार प्रदर्शन किया था। चयनित छात्राओं ने अपनी इन उपलब्धियों के लिये अपने अभिभावको के अलावा प्रादेशिक संगठन आयुक्त राजेंद्र सिंह, हंसपाल, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अरविंद कुंमार श्रीवास्तव, जिला संगठन कमिश्नर अनिल कुमार भारद्वाज, जिला संगठन कमिश्नर दीपमाला चैधरी, जिला मुख्य आयुक्त कुलभूषण जैन के साथ कालेज की प्राचार्या डा वीणा जैन, रेंजर्स प्रभारी डा निर्मला एवं डा सीमा सहित अन्य सभी शुभ चिंतको के प्रयासों की सराहना की।
टी.ई.टी. परीक्षा हेतु प्रशासन ने कमर कसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 13 नवम्बर को करायी जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी के लिये सभी व्यवस्थायें पूरी कर ली गयी है। गत दिवस संयुक्त शिक्षा निर्देशक शील वर्मा के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रो के व्यवस्थापको के साथ तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। बताया गया कि इस परीक्षा में लगभग 35 हजार से भी अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। जिसमें परीक्षा के लिये जनपद के 33 केंद्र बनायें गये है। जिनको आठ सैक्टरो में बांटा गया है। परीक्षा दो पालियों में होंगी। प्रत्येक सैक्टर में आने वाले परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा की व्यवस्थाओं के लिये निर्धारित सैक्टर अधिकारी तैनात किये जायेंगे। अधिकांश परीक्षा केंद्रो पर 800 से 1000 परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने की व्यवस्था की गयी है।
बाबा लाल दास रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक 1080 परीक्षार्थियों के परीक्षा कराने की व्यवस्था की गयी है। अन्य परीक्षा केंद्रो पर छात्रो की संख्या इस परीक्षा केंद्र से कम रहेंगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसी के साथ सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र भिजवाने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गयी है। किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र न मिलने की स्थिति में वह उसे आनलाईन भी डाउनलोड करा सकता है। कुछ केंद्रो पर शिक्षण कार्य कर रहें अध्यापक ही आवेदक है, इस लिये उन केंद्रो पर डयूटी पर स्टाफ कम पडने की सम्भावनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिवलाल ने समस्त अधिकारियों को आश्वस्त किया, कि परीक्षा से पूर्व परीक्षा की सभी तैयारियों की नियमित निगरानी की जायेंगी।
क्रीडा एवं स्काउट गाईड प्रतियोगिता का समापन
उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनोहरपुर एवं भारतीय बाल विद्यालय ने संयुक्त रूप् से ओवरआल चैंपियनशिप कब्जायी। नगर शिक्षा अधिकारी अरूणा गोयल की अध्यक्षता में समापन समारोह आयोजित किया गया। 50 मीटर दौड में शिवम प्रथम, हायसम द्वितीय, 100 मीटर में हायसम प्रथम, रवि द्वितीय, 50 मीटर बालिका में आस्था प्रथम, साबी द्वितीय स्थान पर रहे। स्काउट प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नुमाईश कैंप प्रथम, कमेला कालोनी द्वितीय, गाइड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहे। खोखो में प्राथमिक बालिका ताहरपुर की टीम प्रथम रही।
भ्रष्टाचार के विरूद्ध 15 से 17 नवम्बर तक जनजागरूकता रैली
सहारनपुर। यूथ अंगेस्ट क्रप्शन की बैठक में भ्रष्टाचार के विरूद्ध 15 से 17 नवम्बर तक जनजागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश संगठन मंत्री नितेश तोमर, जिला संयोजक सोहन मुखिया ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी स्कूल, काॅलेजो के छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार के विरू़द्ध जागरूक किया जायेंगा। इसके बाद लखनउ में तीन दिवसीय विशाल महारैली भी आयोजित की जायेंगी। बैठक में विनय सैनी, राजू पंडित, हरीश मोहन, आनंद कांबोज, विशू तोमर, पेरिस, टोनी, राहुल, विक्रंम, सूर्य, हिमांशु आदि प्रमुख रूप् से मौजूद रहे।
टेबिल टेनिस हेतु मंडलीय टीम का चयन
सहारनपुर। बी.एच.एस. इंटर कालेज में शनिवार को जनपदीय टेबिल टेनिस प्रंतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन प्रधानाचार्य डा कृष्ण कुमार शर्मा ने किया। उन्होने खिलाडियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्हे खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया। उन्होने कहा कि सिर्फ क्रिकेट जैसे खेलो में ही प्रतिभायें नही चमकती, बल्कि अन्य खेलो में भी अपना कैरियर अच्छा बनाया जा सकता है।
मंडलीय टीम के खिलाडियों में एसडी इंटर कालेज के छात्र शुभम दत्त, नवोदित सक्सेना, प्रशांत वर्मा, बीएचएस इंटर काॅलेज के छात्र निखिल कुमार, मंसूर अहमद को सीनियर वर्ग के लिये चुना गया, जबकि इसी स्कूल के शुभम व शुभम कुमार को जूनियर वर्ग के लिये चयन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्र्रवीण चैधरी, ब्रजपाल सिंह, अमरीक सिंह शामिल रहे।
’अव्यवस्था चलती रहे’, सुधार के प्रयासों को "उत्पीड़न" का नाम
सहारनपुर। मान्यता प्राप्त स्कूलो के लिये नये मानको को लागू करने के विरोध में विद्यालय संचालको ने नौ नवम्बर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। हिंमांशु जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधको एवं प्रधानाचार्यो की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। स्कूलो में नेशनल बिल्डिंग कोड, अग्निशमन यंत्र एवं छात्रवृति फीडिंग के नाम पर उत्पीडन का आरोप लगाया गया है। प्रधानाचार्यो का कहना था कि बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों को सहयोग करने की बजाय नये नियमों एवं मानको में उलझकर स्कूलो का ’उत्पीडन’ करने का काम कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर ने कहा कि कई सालों से चल रहे स्कूलो को किसी भी साजिश के तहत बंद होने नही दिया जायेंगा। उन्होने सभी स्कूल प्रधानाचार्यो से अपील की है कि वह नौ नवम्बर को विद्यालय में अवकाश रखे और स्कूल बंद कर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर आयोजित धरने को सफल बनाये। बैठक में रामशक्ल यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा, देशबंधु शर्मा, महक सिंह, महेंद्र सिंह, गुलाम हाफिज प्रमुख रूप् से मौजूद रहे।
सांस्कृतिक समारोह
सहारनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित जनपदीय सांस्कृतिक समारोह में 11 ब्लाॅको से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें एकल गीत, एकांकी, लोक नृत्य में गंगोह, एकांकी में सढौली कदीम और लोकगीत में नकुड की टीम विजयी रही। समारोह का उदघाटन सरसावा विकास खंड अधिकारी रमेश चंद गौतम ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजपाल सिंह ने आगुंतको एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि इस तरह के आयोजनो से भारतीय संस्कृति के विकास में भारी सहयोग मिलता है। समारोह का समापन ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक देवेंद्र कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया। इससे पहले जनता इंटर काॅलेज अहमदपुर ब्राहमण में हुई मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा और नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक राकेश कुमार ने भी युवाओं को भारतीय संस्कृति से जुडे कार्यक्रमो में सहभागिता बढाने पर जोर दिया।
|
|
comments (0)
|
संवाददाता : प्रणव अग्रवाल
सहारनपुर से टपरी तक बसे बढाने जाने की मांग
सहारनपुर। जनपद के व्यापारी वर्ग ने जिलाधिकारी से सहारनपुर से टपरी तक की बसें बढायें जाने की मांग की है। उन्होने कहा कि लम्बे रूट पर जाने वाली महत्वपूर्ण टेनो को पकडने के लिये इस रूट पर बसें बढाई जाना अत्यन्त आवश्यक है।
व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने कई अन्य मांगें भी जिलाधिकारी ज़ुहेर बिन सगीर के सम्मुख रखी। जिलाधिकारी ने खस्ताहाल सड़कों की बाबत जानकारी देते हुए कहा कि उन्हे शासन से सडकों की मरम्मत हेतु धनराशि मिलनी शुरू हो गयी है। गलीरा रोड पर रेलवे की भूमि पर सडक के चौडीकरण के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि यदि रेलवे को इसके बदले भूमि उपलब्ध करायी जाये, तो ऐसा सम्भव हो सकेगा। देवबंद से आये व्यापारियों ने नाला जाम होने से इंडस्ट्रियल एरिया में गंदा पानी भरने की समस्या रखी।
ज्ञान सिंह पुंडीर पांचवी बार अध्यक्ष पद का उत्तरदायित्व संभालेंगे।
सहारनपुर। कलक्ट्रेट बार संघ के चुनाव में विनय चौहान व उनके साथियों ने लगभग सभी पदों पर जीत हासिल कर बार संघ में अपनी लोकप्रियता को सिद्ध किया। देर रात घोषित हुए नतीजों में अध्यक्ष पद पर ज्ञान सिंह पुंडीर विजयी घोषित हुए।
भूषण प्रकाश शर्मा को महासचिव पद का उत्तरदायित्व मिला है। कलक्ट्रेट बार संघ चुनाव में 218 मतदाता हैं जिनमें से 211 ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पदभार वहन करने के लिये ज्ञान सिंह पुंडीर, महासचिव हेतु भूषण प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु महावीर सिंह सैनी और मुदित मित्तल बहुसंख्य मतदाताओं की पसन्द रहे। महासचिव के तीन पदो पर दुष्यंत त्यागी, सुभाष चंद और सुंदर पाल थापर का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष के रूप में मानसिंह व वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के नाते कामराज सिंह पुंडीर, सहदेव त्यागी ब्रजभूषण लाल गुप्ता, जमशेद खान , राकेश कुमार शर्मा, शीशपाल कार्यभार संभालेंगे।
चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद कलक्ट्रेट बार संघ में एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां मनाई गयीं ।
प्रार्थना सभाओं का आयोजन
सहारनपुर। ईसाई समाज के लोगो ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान किये जाने के लिये विभिन्न स्थानो पर प्रार्थनाओं का आयोजन किया।
जैन कालेज रोड स्थित कब्रिस्तान में हुई प्रार्थना सभा में फादर फ्रैड्रिक डि’सूजा ने कहा कि मरने वाले पूर्वजों में बुजुर्ग, बडे़ व बच्चे तीनो हैं। हमें उनके लिय दिल से प्रार्थना करनी चाहिये। दूसरें कब्रिस्तान में फादर जोकिम ने ईसाई समाज के लोगो को प्रार्थनायें करायी। उन्होने कहा कि हमारें बीच से दुनिया छोडने वाले लोग भले ही हमारे बीच में न रहते हो, लेकिन उनकी आत्माओं से हमारा नाता कभी नही टूट सकता।
नगर के सभी कब्रिस्तानों को शाम के समय रोशनी की गई थी। ईसाई धर्म के जिला महासचिव रोजेश मसीह ने बताया कि कब्रिस्तान में पेंट, पुताई के अलावा, बाईबिल के संदेश भी लिखवायें गये है। प्रार्थना सभाओं में ईसाई समाज से अर्चना, सोलेमन, शिखा, राजू, सरोज, विक्टर, किटी समेत भारी संख्या में ईसाई धर्म के लोग मौजूद रहे।
सहारनपुर में छठ पर्व की धूम
सहारनपुर। छठ पर्व पर जनपद वासियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया। छठ पर्व को लेकर पूर्वांचल वासियों में काफी उत्साह था।
मानकमऊ स्थित बडी नहर पर मंगलवार रात से ही भारी भीड नजर आने लगी थी। महिलायें, पुरूष व बच्चे ढोल-बाजों के संग नृत्य कर पर्व की खुशियां बांटने में मग्न थे। युवको के आतिशबाजी के बीच बडी नहर एक मेले के सामान नजर आ रही थी। सूर्योदय की पहली किरण जैसे ही महिलाओं पर पडी, तो हाथों में पूजा की साम्रगी लेकर एकत्र हो गयीं और विधि विधान से पूजा अर्चना कर सूर्यदेव की अराधना की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छठ पूजन समिति द्वारा नहर के आसपास विशेष व्यवस्था की गयी थी। राज्यमंत्री संजय गर्ग ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पूर्वांचल वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाऐं दी।
छठ पूजन समिति के अध्यक्ष ठाकुर पवन सिंह, महासचिव निर्मल यादव तथा पूर्वाचल सांस्कृतिक सभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि इस दिन सूर्य देवता की पूजा कर महिलाएं अपने पुत्रों की लम्बी आयु तथा पुत्र प्राप्ति की कामना करती है। कार्यक्रम के दौरान जगमोहन प्रजापति, महासचिव बसंत सिंह, नरेंद्र यादव, विश्वनाथ तिवारी, सतीश शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बास्केट बॉल प्रतियोगिता में आज
सहारनपुर। सेंट मैरीज स्कूल में आयोजित सीबीएसडी बास्केट बाल प्रतियोगिता में सेंट मैरीज स्कूल की टीम ने चैपिंयन शिप पर अपना कब्जा जमाया।
चिलकाना रोड स्थित स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में मेजबान टीम सेंट मैरीज ने जान मिल्टन आगरा की टीम को करारी मात देकर चैपियनशिप झटक ली। बेस्ट परफारमेंस का खिताब विशाल सिंह को दिया गया। जान मिल्टन की ओर से बेस्ट खिलाडी का पुरस्कार रवि हुडडा को दिया गया। प्रतियोगिता में सेंट मैरीज स्कूल की टीम ने आगरा की टीम के पिछले तीन सालों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिये। खिताबी मुकाबले में सेंट मैरीज स्कूल की टीम ने शुरूआती दौर से ही बढत बनाकर आगरा की छक्के छुड़ा दिये।
मुकाबलों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूल की प्रधानाचार्या सुषमा बजाज और प्रतियोगिता की संयोजक शिखा मौर्या ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाडियों को पुरस्कृत किया। उन्होने कहा कि स्कूल की टीम ने यह प्रतियोगिता अपने नाम कर न केवल संस्था का गौरव बढाया है, बल्कि जनपद का नाम भी रोशन किया है। मधुर बजाज एवं सौरभ बजाज ने भी टीम के विजयी होने पर उन्हे शुभकामनाऐं दी। समारोह के दौरान हरीश शर्मा, सीमा गुंबर, माधवी, कल्पना, बिंदिया, अनीस आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।
एस.डी. कॉलिज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा
जवाहरलाल नेहरू राज्य बालक विज्ञान प्रदर्शनी में चयन हेतु एसडी इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी चार से पांच नवम्बर तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जायेंगी।
चकरोता रोड स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र गोपाल सारस्वत ने पत्रकारों को बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी के लिये मुख्य विषय “विज्ञान समाज एवं पर्यावरण” रखा गया है। इसके उप-विषय के रूप में कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा स्रोत एवं संरक्षण, स्वास्थ्य, पर्यावरण की समस्यायें एवं महत्व शामिल किये गये है।
उन्होने बताया कि संयुक्त राष्ट संघ ने वर्ष 2011 को “अंतराष्ट्रीय रसायन वर्ष” के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस विषय को लेकर भी विद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेंगा। उन्होने बताया कि छात्रो में विज्ञान केप्रति जागरूकता लाने के लिये ऐसे आयोजन आयोजित किये जा रहे है। उन्होने बताया कि इस प्रदर्शनी में जनपद के सभी इंटर कालेजो के विद्यार्थी हिस्सा लेगे।
बास्केट बॉल प्रतियोगिता - कहीं खुशी कहीं ग़म
सेंट मैरीज स्कूल में आयोजित सीबीएसई बास्केटबाल प्रतियोगिता में आशा मार्डन और ज्ञान कलश स्कूल की टीमे बाहर हो गयी है।
चिलकाना रोड स्थित सेंट मैरीज स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में बाहर से आयी टीमें सेमी फाईनल में जगह बनाने में कामयाब रही, बल्कि नगर की ही आशा मार्डन स्कूल व ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल की टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।
प्रतियोगिता में धर्म पब्लिक स्कूल की टीम ने आजाद पब्लिक स्कूल की टीम को 55-43 से हराया, जबकि गाजियाबाद के नेहरू वर्ल्ड स्कूल की टीम ने सहारनपुर की ज्ञान कलश स्कूल की टीम को भारी मात दी। इसमें गाजियाबाद की टीम ने 64 अंक जुटाये, जबकि ज्ञान कलश की टीम 16 अंको पर ही सिमट गयी।
सेंट मैरीज स्कूल की टीम ने नोयडा के एपीजे स्कूल की टीम से खेल कर 75 अंक हासिल किये। जबकि नोयडा की टीम 33 अंको पर ही सिमट गयी। जान मिल्टन आगरा की टीम ने एबीएन रूडकी को 53-26 से हराया। इन मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाली चारों टीम सेमी फाईनल में पहुंच गयी। टीम के निर्णायक मंडल में एके सिंह, गोपाल, सुनील त्यागी, मनोज कुमार, रीनू, कुंवरदीप प्रमुख रहे।
प्रतियोगिता के दौरान अनु बजाज, शिखा मौर्या, मधुर बजाज, सुभाष बजाज, सुनील अरोडा, रंजना नैब भी मौजूद रहे।
राजनीतिक उठापठक
1. सपा हाईकमान ने सहारनपुर जिलाध्यक्ष पद का ताज मौहम्मद तारिक गुडडू को पहनाया है। गुडृडू के अलावा तीन अन्य नेता भी अध्यक्ष पद की लाईन में थे, जिनमें विनोद शर्मा, राज सिंह माजरा व फरहाद गाडा भी दावेदार थे।
2. विधायक इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी को झटका देने के लिये शहर सीट से चिकित्सक कलीम अहमद, जो आई.एम.ए. सहारनपुर चैप्टर के चेयरमैन भी हैं, को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। इमरान मसूद घंटाघर स्थित एक होटल में पत्रकारो से वार्ता कर रहे थे। उन्होने कहा कि उनका प्रयास नगर सीट पर बुद्धिजीवी वर्ग के व्यक्ति को चुनाव लडाना था। इसके लिये उन्होने कलीम अहमद से सम्पर्क कर उनकी सहमति पर यह निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि शहरी सीट पर उनका मुकाबला सीधे-सीधे भारतीय जनता पार्टी से है। जबकि अन्य छह सीटो पर बसपा से है।
|
|
comments (0)
|
सहारनपुर (प्रणव अग्रवाल, संवाददाता द्वारा -
बास्केट बॉल प्रतियोगिता अपडेट
सेंट मैरीज स्कूल में आयोजित सीबीएसई बास्केट बाल क्लस्टर बालक प्रतियोगिता मेंसहारनपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
सेंट मैरीज स्कूल सहारनपुर ने 53 अंक हासिल कर देहरादून पब्लिक स्कूल को पराजित किया। जबकि देहरादून की टीम सिर्फ 12 अंक पर ही सिमट गयी। रेयान इंटरनेशनल ग्रेटर नोयडा ने सेंट मैरीज इटावा की टीम को पराजित किया।धर्म पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोयडा ने बाल भारती नोयडा की टीम को मात्र 2 रनो से पटखनी दे दी । आशा मार्डन स्कूल सहारनपुर की टीम ने एच आर पब्लिक स्कूल लक्सर को बुरी तरह मात दी। इसमेंलक्सर की टीम 1 अंक भी हासिल न कर पायी।
नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद ने मोनपार्ट पब्लिक स्कूल रूडकी को 46-30 से, एपीजे गाजियाबाद ने जागरण पब्लिक स्कूल नोयडा को 31-10 से मात दी। डीपीएस गाजियाबाद ने पीएफ मुरादाबाद की टीम को 31-4 और सेंट मैरीज सहारनपुर ने दूसरे मुकाबले में सेंट मैरीज एकेडमी को 46-12 से मात दी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अपनी प्रतिभा का रोचक प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडलमें ए के सिंह, गोपाल, महताब, रीचू, मनोज शामिल रहे।
16वीं आकांक्षा जोशी एवार्ड नृत्य प्रतियोगिता
सहारनपुर।रंग संस्था नाट्य एकेडमी द्वारा आयोजित16वीं आकांक्षा जोशी एवार्ड नृत्य प्रतियोगिता में रगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुतकी गयी। कार्यक्रम में वैष्णवी नृत्यालय की साधिका चार्वी अरोडा ने अपनी शास्त्रीय प्रस्तुति के बल पर आकांक्षा जोशी अवार्ड पर कब्जा किया।
चंद्रनगर स्थित आशा मार्डन स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री संजय गर्ग एवंसमाजसेवी प्रभा जुनेजा ने मां सरस्वतीके सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा नेत्री व स्वागताध्यक्ष अवनीत कौर ने मुख्य अतिथि बसपा नेता व राज्यमंत्री संजय गर्ग को पुष्प गुच्छ अर्पित कर के उनका स्वागत किया। गीतकार ओमी गौतम ने सरस्वती आराधना प्रस्तुत कर कार्यक्रम कीशुरूआत की । वैष्णवी नृत्यालय की साधिकाओं ने गणेशवंदना प्रस्तुत कर प्रारंभ से ही कार्यक्रम की बुलंदियों का अहसास कराते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रथम ग्रुप पांच से12 साल के गुप में साधिका चार्वी अरोडा ने प्रथम, सृष्टिमित्तल ने द्वितीय व सिमरन पुरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंशिका रमन, काव्या सिंघल, प्रियांशी सैनी व तेजस्वी ने अपनी प्रस्तुति से सभागार को तालियों की गडगडाहट से सरोबार कर दिया। 12 से 15 साल तक के ग्रुप में निकिता टेबक ने प्रथम, वाणी शर्मा ने द्वितीय व जसलीन डंग ने तृतीय स्थान हासिल किया। 15 साल से उपर के वर्ग में अंबिका जैन ने प्रथम, अर्पण नेगी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
देश भर में सहारनपुर जिले का नाम रोशन करने वाले गीतकार अजय झींगरण ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सहारनपुर की होनहार छात्रा एवं फिल्म बब्बल गम की नायिका अपूर्वा को राज्यमंत्री संजय गर्ग एवं विजेश जोशी ने नौवें वीरेंद्र अग्रवाल अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम केनिर्णायक मंडलमें इंद्र पारूषी, विनोद बावा, पंकज पांडेय को भी पुरस्कृत किया गया। गायक अजय झींगरण को नाट्य कलारत्न अवार्ड से नवाजा गया।
कार्यक्रम में डा. के.के. शर्मा (प्राचार्य एम.एस. कालिज, सहारनपुर
के अतिरिक्त के. एल. अरोड़ा, प्रवेश धवन, अवनीत कौर के दौरान विनय जिंदल, पंकज बंसल, संजय गुप्ता, राकेश शर्मा, राज नितिन सिंह, जयदीप, पीएन मघुकर, मृदुल जोशी, श्रवण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व रंगकर्मी एवं प्रधानाचार्य श्री संजय गुप्ता ने किया।
सरदार वल्लभ भाई पटैल की 136 वीं जयंती
सहारनपुर। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटैल की 136 वीं जयंती पर गुर्जर फेडरेशन कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय पर सामूहिक उपवास किया। सरकार की भ्रष्ट नीतियों के विरूद्ध इस उपवास का आयोजन किया गया है।
चौधरी रघुराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। उन्होने कहा कि आतंकवाद जैसी गंभीर समस्या का निदान सरदार पटैल के आदर्शो परचल कर ही किया जा सकता है। अमित बजाज ने कहा कि आज का उपवास सरकारी भ्रष्ट नीतियों के विरोध में किया गया है। उन्होने कार्यकर्ताओं से सरदार पटेल जी के आदर्शो पर चलने काआह्वान किया। उपवास के दौरान सचिन चौधरी, लवी, गगन, राहुल, सन्नी, संजय, प्रदीप, वितेश, अनुज, विक्की, कुलदीप, प्रवीण, राजेश, आकाश, अजय, सचिन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
टेंलेंट हंट प्रतियोगिता
सहारनपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में टेंलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में आदित्य सिंह, मेहरवान,शौर्य औरउनकी माताओं ने अपनी प्रस्तुति से पेड लगाओं,प्रदूषण बचाओ का संदेश दिया। इसके लिये उन्हें प्रथम स्थान दिया गया। दूसरे स्थान पर रहे वत्सल अरोडा और उनकी माता ने लघु नाटिका के माध्यम से आलस्य छोडो औरकाम करो का संदेश दिया। तृतीय स्थान पर रही नित्या अग्रवाल, सागरिका अग्रवाल और उनके पिता ने अपनी प्रस्तुति से सभी कोअनूठा संदेश दिया। स्कूल की उप-प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने अव्वल रहे सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होने कहा कि हमें समाज हित की शिक्षा भी अवश्य रूप सेग्रहण करनी चाहिये। उन्होने बच्चों को पेड-पौधे लगाने केलिये प्रेरित किया। उन्होने अभिभावको से अपील की और कहा कि वह अपने बच्चो को नैतिक कार्य करने केलिये प्रेरित करें।
|
|
comments (0)
|
पांवधोई नदी का मिशन जारी रहे- आलोक कुमार
जिले की ऐतिहासिक पांवधोई नदी के अस्तित्व को बचाये रखने के लिये बचाव समिति के अध्यक्ष व पूर्व जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनता से अपील की। शुरू से ही पांवधोई अभियान से जुडे रहे जिलाधिकारी एवं पांवधोई बचाव समिति के संस्थापक आलोक कुमार शनिवार रात जनपद की पांवधोई नदी पहुंचे।
इलाहाबाद में कार्यरत डीएम आलोक कुमार का शनिवार शाम रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एसडीएम हरिकेश चौरसिया, डाक्टर एस.के. उपाध्याय, आमिर खान, इकरार अंसारी, प्रीतम कपूर समेत भारी संख्या में लोगो ने फूल मालायें पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद आलोक कुमार पांवधोई समिति के सदस्यों के साथ धोबी घाट स्थित पांवधोई नदी पहुंचे और नदी के चारों ओर दीपक व मोमबत्तियां जलाकर दीपावली मनाई ।
पांवधोई बचाव समिति के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि वह भले ही दूसरे जिले में सेवारत हो, परंतु इस मिशन से उनकी आत्मा अब भी जुडी है। उन्होने कहा कि सहारनपुर की जनता से सहयोग से चले इस अभियान की मिसाल दूसरे जिलों की जनता को दी जाती है। उन्होने कहा कि इस मिशन की सार्थकता तभी सम्भव है, यदि यह मिशन लगातार जारी रहे। उन्होने सहारनपुर की जनता से इस मिशन में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान विनय जिंदल, केएल ठक्कर, मनमोहन, मनोज गुप्ता, मसरूर, एके श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सीबीएसई बालक वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता
सेंट मैरीज स्कूल में सीबीएसई बालक वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता का आगाज़ रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में पहुंची कई जिलो के स्कूली बच्चों की टीम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
चिलकाना रोड स्थित स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का उदघाटन अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन एडवोकेट लियाकत अली एवं आईटीसी के ब्रांच मैनेजर गौरव तायल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने सभी खिलाडियों को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। इसी दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि लियाकत अली एडवोकेट ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे जनपद के लिये सौभाग्य की बात है कि इतना बडा कार्यक्रम सहारनपुर की धरती पर होने जा रहा है। इससे बास्केट बाल के खिलाडियों को नई उर्जा प्रदान होगी और वे नई चीजों का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। गौरव तायल ने कहा कि आज के समय में बच्चों में खेलों के प्रति काफी रूचि दिखाई देती है और यही रूचि एक दिन देश को सम्मान दिलाने का काम करेंगी। उन्होने विश्वास दिलाया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन खिलाडियों के लिये निश्चित रूप से लाभप्रद सिद्ध होगा।
प्रतियोगिता के शुरूआती मुकाबले में आशा मार्डन स्कूल सहारनपुर ने केडीबी गाजियाबाद की टीम को 38 रनो से मात दी। इसमें गाजियाबाद की टीम की झोली में 12 अंक व आशा माडर्न स्कूल की झोली में 50 अंक आये। दूसरें मुकाबले में सेंट मैरीज इटावा की टीम ने इंदिरापुरम गाजियाबाद की टीम को पराजित किया। इसमें इटावा को 30 और गाजियाबाद को 17 अंक हासिल हुये। बुलंदशहर की टीम का मुकाबला सहारनपुर के आशा माडर्न इंटरनेशनल की टीम के साथ हुआ। इसमे बुलंदशहर की टीम ने कुल 24 अंक अर्जित किये। आशा माडर्न इंटरनेशनल स्कूल की टीम को इसमें मात खानी पड़ी । आजाद पब्लिक स्कूल ने 50 अंक अर्जित करते हुए एप्पल ग्रोव स्कूल की टीम को करारी हार का सामना कराया।
प्रतियोगिता के दौरान सेंट मैरीज स्कूल की प्रधानाचार्या सुषमा बजाज, रेनबो की प्रधानाचार्या नरगिस मलिक, सहारनपुर पब्लिक स्कुल से सुधीर जोशी, आलम राणा, सरदार दलजीत सिंह कोचर, आरके धवन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विभावरी द्वारा लोकगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन
नगर की सुप्रसि़द्ध, साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था विभावरी द्वारा पदमश्री राम नारायण बागले, स्मृति चल वैजयन्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गीत एवं लोकगीत की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
महाराज सिंह कालेज के व्याख्यान कक्ष में आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता आईआईटी रूडकी से पधारें हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य डा योगेंद्र नाथ शर्मा ने की। नगर के चिकित्सक डाक्टर राजकुमार शर्मा, एमएस कालेज के प्राचार्य डा के के शर्मा एवं हरिद्वार से पधारे गीतकार दिनेश कुमार शर्मा व रमेश रमण ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरूआत की। प्रतियोगिता में अली जाफर, सलमान, सचिन, विनीता, चेतना, उदित अरोडा, एकता, सार्थक, कपिल, कविता चैधरी, मोनिका शर्मा, पलक तोमर ने अपने गीत एवं लोकगीतों से सभी की वाहवाही लूटी।
कविता चौधरी ने "भाईयों के भाई हउ पुतवों के भाई ऐं, पलक तोमर ने जगदम्बा माई" तथा सार्थक कौशिक ने "ये तो प्रेम की बात है" पर मनमोहक प्रस्तुति दी। सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों को चल वैजंती प्रदान की गयी।
संस्था के संरक्षक हरित, जेके तायल, डाक्टर एसएस कुमार ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संस्था ने उन बालक-बालिकों को भी सम्मानित किया जिन्होने अपने स्कूलों में सर्वोच्च अंक हासिल किये। जिसमें नीरज वर्मा, मीनाक्षी लांबा, कुंजन सिंह और नेहपाल प्रमुख रहे। निर्णायक मंडल में शामिल रहें प्रहलाद, आतिश व नीलम अग्रवाल ने भी अपने गीतों से सभी को भावविभोर कर दिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता कर रहे डाक्टर अरूण ने "मां ने मुझसे इक रोज कहा, करता चल सबको राम-राम" गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के अंत में संस्था अध्यक्ष कश्मीर सिंह द्वारा अतिथियों को स्मृति चिंह प्रदान किये गये। कार्यक्रम में डा गुरचरण सिंह मेहता, आदेश शर्मा, बालेश्वर जैन, सुरेश, हेमंत, डा सागर, नरेंद्र मस्ताना, लालाराम, केके बंसल, हरिओंम गणपति सहस्त्रबु़द्धे सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सहारनपुर क्लब को मिला तरणताल

सहारनपुर क्लब द्वारा संस्था परिसर में नव-निर्मित तरणताल का आज उदघाटन किया गया। बाजोरिया मार्ग स्थित सहारनपुर क्लब में नवनिर्मित स्वीमिंग पुल का उदघाटन कमिश्नर सुरेश चंद्रा, जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर व इलाहाबार के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मंडलायुक्त सुरेश चंद्रा ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्वीमिंगपुल जैसी सुविधाओं के लिये बधाई दी। उन्होने कहा कि जनपद में खेल, योग एवं बेहतर स्वास्थय के लिये संस्थाओं को सहयोग करना अत्यधिक आवश्यक है। जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर और आलोक कुमार ने जनता से ऐसी संस्थाओं को अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की अपील की। अधिकारियों ने स्वीमिंग पुल कमेटी के चेयरमैन डाक्टर टी आर मखीजा के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हे बधाई दी। इस दौरान नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस दौरान आईटीसी के शाखा प्रबंधक गौरव तायल, सचिव केजी अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य जेबी सिंह, संयुक्त सचिव अरूण कुमार गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्रवान पर चलाये जा रहे व्यापार बचाओं देश बचाओं आंदोलन के लिये जनपद के व्यापारी भी एकजुट होते नजर आ रहे है। व्यापारिक संगठन ने नवम्बर से शुरू हो रही रथयात्रा के लिये भी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्रवान किया है।
व्यापारियों का "शोषण व उत्पीड़न" बर्दाश्त नहीं
घंटाघर चौक स्थित एक सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि रथयात्रा 9 नवम्बर को लखनऊ से शुरू होकर 60 से अधिक जिलो से गुजरेंगी। उन्होने कहा कि सहारनपुर में रथयात्रा का आगमन नवम्बर माह के अंत में होगा। उन्होने कहा कि जिलो में मिलावटखोरी रोकने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीडन चरम सीमा पर है। अधिकारी असली माफियाओं को पकड़ने के बजाय व्यापारियों को बदनाम करने का काम कर रहे है। उन्होने कहा कि उनका संगठन मिलावटखोरों के साथ नही है, परंतु व्यापारी वर्ग का उत्पीडन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होने बताया कि टैक्स, छापों व सर्वे के माध्यमों से व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। वार्ता के दौरान जिला महामंत्री नुसरत साबरी, बुडाराम सडाना, अनिल गर्ग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रोजगार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्वर्ण जयंती रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक युवको को प्रशिक्षण दिया गया।
मंडी समिति रोड स्थित एक सभागार में आयोजित शिविर में सुरक्षाकर्मी की उपयोगिता और उसके कर्तव्यों की जानकारी दी गयी। कार्यशाला में आये सभी युवकों को रोजगार मैनेजर गीता चावला ने प्रमाण पत्र वितरित कर उनका हौसला बढाया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए खालिद हसन ने कहा कि इस शिविर का उददेश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अधिक से अधिक युवको को रोजगार उपलब्ध कराना है। शिविर में प्रमोद कुमार, जहूर, देवेंद्र, सतेंद्र सिंह, पूर्णिमा, शबा आदि प्रमुख रूप् से मौजूद रहे।
|
|
comments (0)
|
बाबा लालदास मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालिज में दीपोत्सव का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कौशलेन्द्र स्वामी ने मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर कक्षा सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बाल वर्ग में कक्षा 7 L, 6 K, 6 L को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं किशोर वर्ग में कक्षा 10 B, 10 D, 9 L को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए । तरुण वर्ग में प्रथम स्थान 12 D को व द्वितीय 12 L को प्राप्त हुआ।
इसके पश्चात् भाषण प्रतियोगिता में अजय चौधरी, विजय प्रताप, विपुल रोहिला ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कौशलेन्द्र स्वामी जी ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व को हमें संस्कारों व मर्यादा के साथ मनाने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक वातावरण में प्रत्येक स्थान पर बुराई को बढ़ावा दिया जारहा है। हमें इस प्रवृत्ति को पहचान कर इससे पार पाने का प्रयत्न करना होगा और यह कार्य हम सौहार्दपूर्ण व्यवहार से ही कर सकते हैं। यदि हम ऐसा कर सकेंगे तो निश्चय ही हमारा देश पुनः विश्व का पथ-प्रदर्शन कर पाने में समर्थ होगा।
इस अवसर पर खेल प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया जिसके अन्तर्गत गाज़ियाबाद में आयोजित क्षेत्रीय जुडो प्रतियोगिता में सृष्टि चौधरी को प्रथम, अमिषा गुप्ता को द्वितीय और मैन नोक को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिये अभिनन्दन किया गया। इनका चयन जोधपुर में होने वाली अखिल भारतीय जुडो प्रतियोगिता के लिये हुआ है।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश धीमान ने किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने में जुटे आचार्यों व छात्र-छात्राओं को साधुवाद दिया। इस अवसर पर सर्वश्री त्रिलोक चन्द्र गुप्त, राजीव अग्रवाल, अखिलेश मित्तल, रेशु, कुसुमलता, उर्मिला, गरिमा, सरोज आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
|
|
comments (0)
|
Saraswati Vihar Sr. Secondary School celebrated "Deepotsav 2011" with full zeal and enthusiasm. It was a two days camp packed with a number of co-curricular activities - Speech Declamation, Kavi Sammelan, Rangoli Competition, Greeting Card making, Poster Making, Craft competition, theatrical play and last but not the least -sports. The school wore a festive look on 22nd and 23rd Oct. Festoons, buntings, sprinters, balloons, drapes and great performances mesmerized all the souls present there.
Please click here for pictures of the camp activities
Deepotsav 2011 proved to be a greatoccasion for the students and their teachers to come closer and understand eachother better. The purpose was to bringout the best of teachers and students. While for teachers, it was a test of their motivational and guidance skills, the students had an opportunity to exhibit their otherwise dormant talents. While the atmosphere was full of fun and frolic, there was never any occasion of any misdemeanour from any quarters.
The myriad of activities - ranging from Rain Dance and Swimming to Kavi Sammelan and theatre, singing competition, Kabaddi and kho-kho were undertaken by dividing the students in two parallel groups - Junior upto VIII standard and Senior group comprising of IX to XII.
Motive of this camp-concept was to bring the teachers and students closer so that they would spend quality time together. The institution has been immensely successful in realising this cherished goal as is proved by the happy results on the culmination of two-days events.
The Chief Guest on 22nd Oct was Mahamandaleshwar Swami Divyanand and the next day Smt. Sudeeksha Devi graced the dias as the Chief Guest and to bless the children.
The people who led this mega event from the front include the Principal G P Rohilla, Vice Principal Ms. Mamta Sharma, PTI Arvind Kumar and Ms. Neetu, event organiser Ms. Neha and many more. On the other hand, people whose efforts from behind the curtain led to the success included the Manager Yashpal Bhatia and his dedicated team members like Ashok Chawla and Rajeev Jagga.
|
|
comments (0)
|

Saharanpur - There is a welcome development not only for the trade and industry of Saharanpur but for others too. A new highly useful website www.sreyellowpages.com has been erected to provide contact and other details of industries, traders, professionals, artists, social workers to whosoever may be interested in having this information. The site has been promoted by thesaharanpur.com - this portal of yours.
One of the major reasons of making this web portal two and half years ago has been to promote Saharanpur and carve a better and far more attractive image for it at global level. Since it is INFORMATION ERA and information is considered to be the major power in modern times, we thought of providing information about the businessmen, professionals and self employed people to the world so that the business grows here. Saharanpur didn't have a Business Directory of its own, we decided to prepare one and Saharanpur Yellow Pages is the outcome.
It is heartening to note that even before its formal launch which is going to take place in the next month, the site has caught fancy of the people of Saharanpur. The feedback we are getting is highly encouraging and reinforces our conviction that Saharanpur needed such thing very badly.
This site has been given very powerful search features. The capabilities of the computers are fully exploited here to bring you the otherwise elusive information which you may need. For example, you may search a person's name, business name, mobile no. In the book version of yellow pages, you must guess the category in which you should look for a name. But here on this site, you are given suggestions which you may try. If you know a person's name but not his firm's or institution's name, it is possible to search from person's name also. You can even add your name yourself on this yellow pages.
Please wait for the formal launch of the site in very near future. Meanwhile, you can help us by providing information about those businesses / people, who may not have been represented so far in this Saharanpur Yellow Pages. Thank you.
|
|
comments (0)
|
सहारनपुर २१ अक्तूबर ! (मुख्य संवाददाता - प्रणव अग्रवाल द्वारा ) कमिश्नर सुरेश चन्द्रा ने आज अंबेदकर स्टेडियम, सहारनपुर में चल रहे जुडो महाभारत के विजयी महारथी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सफलता हेतु उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। 57 वीं प्रदेशीय विद्यालयों की बालक / बालिका जुडो प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर सहारनपुर मंडल सर्वाधिक 36 पदकों के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान के लिये सम्मानित किया गया जिसमें सब-जूनियर बालक वर्ग में सहारनपुर ने तीन स्वर्ण व एक कांस्य, जूनियर बालक वर्ग में एक स्वर्ण, दो रजत व तीन कांस्य, तथा सीनियर बालक वर्ग में चार स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य हासिल किया। वहीं दूसरी ओर, सब- जूनियर बालिका वर्ग (1 स्वर्ण, 5 रजत;), जूनियर वर्ग (6 स्वर्ण, 2 कांस्य
में प्राप्त करके सहारनपुर मंडल ने ओवर-ऑल चैंपियन शिप पर कब्ज़ा जमाया । लखनऊ मंडल ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक शीला वर्मा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक शिवलाल यादव ने शॉल ओढ़ा कर एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि कमिश्नर सुरेश चन्द्रा का स्वागत किया । इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ - साथ खेल प्रतियोगिताओं का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इनके माध्यम से ही छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है तथा वह शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सुदृढ़ बनते हैं। उन्होंने कहा कि खेल के मैदानों पर विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा एवं खेल - भावना, अनुशासन एवं सहयोग के संस्कार विकसित होते हैं।

संयुक्त शिक्षा निदेशक शीला वर्मा ने इस अवसर पर पदक विजेता छात्र-छात्राओं को मैडल पहना कर गौरवान्वित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ । आर्य कन्या इंटर कालिज, सहारनपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत व जे.वी. जैन इंटर कालिज के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन एस.डी. कालिज के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र गोपाल सारस्वत ने कार्यक्रम का संचालन किया । क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी श्री आर.के. शर्मा व कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिकारियों ने मुख्य अतिथि का विजयी बच्चों से परिचय कराया। कार्यक्रम की सफलता में कुलभूषण जैन, जे.वी. जैन इंटर कालिज के प्रधानाचार्य व संयोजक अतुल कुमार जैन, आर्य कन्या इंटर कालिज की प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा सिंह, सह-संयोजक व एस.डी. कालिज के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र गोपाल सारस्वत, सियाराम इंटर कालिज के प्रधानाचार्य डा. संजय जैन एवं भूतेश्वर इंटर कालिज के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह आर्य, महर्षि दयानन्द इंटर कालिज के प्रधानाचार्य सुधीर चौहान, पी.टी.आई सुरेश चन्द्र पंवार, राजकुमार, हरपाल सिंह, विजेन्द्र सिंह, अमर सिंह, प्रवक्ता विजयवीर सिंह त्यागी, निकुंज चौधरी का विशेष योगदान रहा ।
स्टेडियम में जुडो के प्रभारी खेल अधिकारी व हॉस्टल वार्डन काशीनरेश यादव और ताईक्वांडो की खेल प्रभारी अधिकारी व वार्डन कल्पना कमल ने इस अवसर पर द सहारनपुर डॉट कॉम का इस बात के लिये आभार प्रकट किया कि इसके माध्यम से सहारनपुर खेल जगत के समाचार दिये जाते हैं व इस प्रकार यहां के प्रतिभा शाली छात्र-छात्राओं का परिचय विश्व स्तर पर कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के और चित्र यहां उपलब्ध हैं ।
|
|
comments (0)
|

सहारनपुर। स्थानीय श्री हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के बाल वैज्ञानिको ने राष्टीय बाल विज्ञान कांग्रेस उत्तर प्रदेश द्वारा नोडल स्तरीय प्रतियोगिता में अपना कीर्तिमान स्थापित कर कॉलेज का गौरव बढाया। कलसिया रोड स्थित जेवी जैन कॉलेज प्रांगण में हाल ही में आयोजित हुई प्रतियोगिता को भूमि पर "मानवीय क्रियाकलाप" एवं "भूमि संसाधन के टिकाऊ उपयोग" - इस प्रकार दो विभागो में विभाजित किया गया। दोनो प्रतियोगिताओं में जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजो के बाल वैज्ञानिको ने हिस्सा लेकर अपना कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्री हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 एवं कक्षा आठ की किरण, साईमा, शीबा प्रवीण, कृतिका सैनी, साक्षी कांबोज, साबिया व मनी कांबोज को अपनी कला का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर "नोडल बाल वैज्ञानी" सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया जिसमें नहर एवं बांध का छात्राओं ने बडे ही सुंदर ढंग से प्रदर्शन किया। पुरस्कृत बाल वैज्ञानिको की प्रतिभा को देखकर हर किसी ने तालियों से उनकी सराहना की।

प्रतियोगिता में मार्ग दर्शन शिक्षिका के रूप में सुनीता जिंदल व नाज़िया हसन ने सक्रिय सहभागिता के साथ अपना सहयोग दिया। इस दौरान सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। प्रशस्ति पत्र हासिल कर विद्यालय लौटी बाल वैज्ञानिक छात्राओं को प्रधानाचार्या डा कुदसिया अंजुम ने आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित होने से छात्र-छात्राओं का मनोबल विकास तो होता ही है, साथ ही उनके अंदर छुपी कला को भी निखारा जा सकता है।