The Saharanpur Dot Com

Together, we can make a BIG difference for Saharanpur!

News Diary


 

view:  full / summary

Blood Donation Camp on 12 Feb.

Posted by Sushant Singhal on February 3, 2012 at 1:00 AM Comments comments (0)


The Saharanpur Dot Com and Sri Ram Krishna Sewa Sansthan are jointly organising a mega BLOOD DONATION CAMP on coming 12th Feb. 2012 (Sunday).   A team of doctors would be coming from The Himalayan Institute and Hospital Trust, Joligrant, Dehradun  for this purpose.  The camp would be organised at following venue and time :


IMA Bhawan, Opp. Janakpuri Thana,  Hakikat Nagar Saharanpur


10 a.m. to 1 p.m.  - Sunday, 12 Feb. 2012


Among the dignitaries who would be present at the camp are Padmashree Bharat Bhushan Ji,  Sri Aditya Prakash Verma, S.P. (Rural) Saharanpur.   Sri Suveer Kumar Gupta, CEO, Shivalik Bank has offered to be a blood donor on the occasion.  

If you are a healthy person (not taking any medicine these days)  and have not donated blood during last 3 months, you are welcome to donate your blood.  As you would be knowing,  when we donate blood, we are not only giving life to someone who may be dying but we are improving the quality of our blood also.  Doctors say that one unit of blood donated by us is replenished within 15 days with fresh blood.  If you have a Blood Donor Certificate with you,  you are entitled to get same amount of blood in case any of your friends / family members are in need of the same.  


Please send us your confirmation to become a blood donor in the above camp,  by email or phone.    In case you cannot donate your blood for health or some other reasons, still, you are cordially invited to participate in the camp.  As a respectable member of The Saharanpur Dot Com,  you can shoulder various other responsibilities in the camp.

 


आपको जान कर हर्ष होगा कि द सहारनपुर डॉट कॉम और श्री रामकृष्ण सेवा संस्थान (रजि.) ने मिल कर आगामी 12 फरवरी 2012 को एक रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निश्चय किया है जिसमें डॉक्टर्स की एक टीम हिमालयन हॉस्पिटल, जॉलीग्रांट, देहरादून से आ रही है।   कार्यक्रम इस प्रकार है - 

कैंप स्थल - IMA Bhawan,  Opp. Thana, Hakikat Nagar,  सहारनपुर 

समय व दिनांक - 12 फरवरी, 2012 - 10.00 a.m. ---  1.00 p.m.

यदि आप स्वस्थ हैं और आपने पिछले तीन मास में रक्तदान नहीं किया है, तो आप रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिये सादर आमंत्रित हैं।   यदि आप रक्तदान नहीं कर सकते तो भी आप इस शिविर के आयोजन में अपना सहयोग कर सकते हैं ।    चिकित्सकों के अनुसार,  रक्तदान का दोहरा लाभ होता है - एक तो हम किसी की जान बचाने में सहयोग करते हैं और दूसरे,  हमारे अपने रक्त की भी शुद्धि हो जाती है।   जितना रक्त हम देते हैं, उतना रक्त बनने में केवल पंद्रह दिन लगते हैं ।    


यदि हमारे पास रक्तदान का प्रमाण पत्र है तो उसे दिखा कर हम अपने किसी मित्र / परिजन को आवश्यकता पड़ने पर रक्त भी दिलवा सकते हैं ।    हमारा मिनी स्वास्थ्य चेक अप भी योग्य चिकित्सकों द्वारा मुफ्त में ही हो जाता है।    


आशा है, आप रक्त दानदाता के रूप में इस शिविर में उत्साह सहित भाग लेंगे ।  कृपया अपनी स्वीकृति से हमें अवगत करायें ।  


यदि आप किसी भी वज़ह से रक्त दान नहीं कर पा रहे हैं तो भी हमें इस शिविर में आपकी आवश्यकता होगी ।  द सहारनपुर डॉट कॉम के सम्मानित सदस्य के रूप में आपका इस शिविर में हमारी जिम्मेदारियों में सहयोग करने के लिये हार्दिक स्वागत है।   

Happy New Year

Posted by Sushant Singhal on December 31, 2011 at 1:15 AM Comments comments (0)



“Another fresh new year is here .


. . . . . .


Another year to live!


To banish worry, doubt, and fear,


To love and laugh and give!


This bright new year is given me


To live each day with zest . . .


To daily grow and try to be


My highest and my best!


I have the opportunity


Once more to right some wrongs,


To pray for peace, to plant a tree,


And sing more joyful songs!”

 


Sonia Gandhi honours Saharanpur's Surgeon

Posted by Sushant Singhal on December 28, 2011 at 6:50 AM Comments comments (0)

Saharanpur (28th Dec.) Dr. Ashish Saini, M.S., a product of Asha Modern School Saharanpur, KGMC Lucknow and AIIMS, New Delhi  was honoured in a gracious programme in AIIMS's convocation function on becoming an expert in robotic surgery.  Dr. Ashish Saini was not only congratulated by his proud parents - Mrs. and Dr. Satya Prakash Saini of Anaj Mandi Saharanpur but also by  UPA's Chairperson Ms. Sonia Gandhi who honoured Dr. Ashish with the medal.  Dr. Ashish dedicated this great achievement to his parents and to the city of Saharanpur.

 

 

Robotic surgery or computer-assisted surgery is the latest surgical technique enabling a surgeon to carry out minimal invasive surgery by controlling various surgical instruments through computer-directed robot.  For this a tele-manipulator is used which allows the surgeon to perform normal movements during surgery while actual surgery is carried out by the robotic arm under guidance of the surgeon.  This helps the patient in having minimum possible incisions and high-precision instrumental control.

 



Dr. Ashish Saini, always a topper in school and also at King George Medical College, Lucknow during his MBBS and MS,  is one of the three surgeons from India and the only one from AIIMS, New Delhi who were hand-picked for the 30 days' rigorous training schedule in Las Vegas in US.  Ms. Sonia Gandhi, while felicitating the young doctor of Saharanpur for this extra-ordinary achievement, hoped that he would be better and even more comforting healer to his patients.  The Health Minister,  also present on the stage, gave away certificates to the honoured doctors.

 


Dr. Ashish Saini, a pool officer at AIIMS - the country's premier health-care institution has assured the people of Saharanpur that they would receive personalised attention if, God forbid, they need some medical attention.  

 


On behalf of Saharanpur, thesaharanpur.com extends heartiest congratulations to Dr. Ashish Saini and his veteran doctor father Rtn. Dr. Satya Prakash Saini on this great occasion. May the father-son duo continue to serve the people with same zeal and dedication which is so typical of them . 

 


A mail from Satish Mittal, Delhi

Posted by Sushant Singhal on December 14, 2011 at 4:05 AM Comments comments (2)

 

We have received the following letter in our mail.  We are reproducing the letter here for the benefit of our readers.  Mr. Satish Mittal also reiterated our suggestion to send emails and letters to the editor on daily basis to press the demand.

Editor

श्री सतीश मित्तल, दिल्ली से प्राप्त पत्र बहुत महत्वपूर्ण है जिसे हम अपने पाठकों के लाभार्थ यहां प्रस्तुत कर रहे हैं ।  श्री मित्तल ने भी इस सुझाव को दोहराया है कि हम सब को नित्य प्रति सैंकड़ों की संख्या में ई-मेल और संपादक को पत्र भेज - भेज कर रेल मंत्रालय पर दबाव बनाना चाहिये ताकि हमारी यह मांग शीघ्र ही पूरी की जाये । 


मेरठ , मुज़फ्फरनगर , सहारनपुर महत्तव पूर्ण शहर हें / मुज़फ्फरनगर तो दिल्ली से केवल लगभग १२० किलोमीटर की दुरी पर है तथा NCR ZONE के एकदम करीब है / मेरठ - मुज़फ्फरनगर- सहारनपुर रेल लाइन पर कुछ अन्य शहर भी है जहाँ पर शुगर / लिकर / उद्योग व् अन्य महत्व पूर्ण उद्योग चल रहे हैं / उनमें दोराला , सकोती , खतोली, मंसूरपुर , रोहाना . व् देवबंद शामिल हैं / मुज़फ्फरनगर उत्तराखंड से सटा है तथा काफी महत्व पूर्ण हैं / इसमें तीर्थ स्थान शुक्रताल गंगा के किनारे स्थित हैं, जिसका ५००० वर्ष पुराना इतिहास हे /  मुज़फ्फरनगर के तिवावी सुगर मिल / तितावी गावं के पास माडी गावं मे खेत मैं खुदाई के दोरान हड़प्पा के समय के सिक्के भी मिले / देवबंद का विशव में अपना महत्त्व है / सहारनपुर भी हरियाणा , उत्तराखंड व् हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को छूता है । सहारनपुर एक पुराने रेल मार्ग में हे तथा रेल जंक्शन है /  शाकुंभरी देवी , सहारनपुर के पास बेहट से कुछ किलोमीटर दूरी पर है / आई.आई.टी. रुड़की, व् रूडकी छावनी उत्तराखंड पास ही हे / एयर फोर्स सरसावा एयर बेश , डाक व तार प्रशिक्षण कालिज भी सहारनपुर में हे उत्तराखंड बन्ने से पहले तक हरिद्वार और रुड़की भी सहारनपुर में थे जो अब हरिद्वार जिले के गठन के बाद उत्तराखंड में शामिल हो गये हैं।इतना सब होने पर भी क्या यह दुर्भाग्य नहीं की भारतीय रेल ने मेरठ , मुज़फ्फरनगर -देवबंद सहारनपुर तक के रेल मार्ग को दोहरा करने के कार्य को अभी तक भी हाथ तक नहीं लगाया हे / इस मार्ग के दोहरीकरण न हो पाने से खुद रेलवे को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हे / रेल गाड़ियाँ लेट चल रहीं हे . रेल ट्रेक अति व्यस्त हे / कभी भी सर्दियों में रेल ट्रेक दरक जाता हे / अभी हल ही में मुज़फ्फरनगर के पास रेल ट्रेक टूट गया था /रेल स्टाफ पर काम का दबाव बहुत अधिक हे / कम शटल चलने से रेलवे को आर्थिक हानि हो रही है, रेलयात्रियों को परेशानी तो हो ही रही हे /रेल मार्ग के दोहरा हो जाने से सहारनपुर-- ना गल - देवबंद मुज़फ्फरनगर- खतोली- दोराला मेरठ- मोदी नगर - गाजियाबाद से दिल्ली तक की यात्रा बहुत कम समय में पूरी की जा सकती है किन्तु सिंगल ट्रेक होने से मेल व एक्सप्रेस ट्रेन को भी घंटों लग रहे हैं। डीजल अधिक लगने से धन की बरबादी हो रही है। मार्ग के दोहरा न होने के कारण यात्रियों की अधिकता होने पर भी इस मार्ग पर दशकों से नई शटल ट्रेन नहीं चलाई जा रही है / मेने सहारनपुर के जे वि जैन कोलिज से वर्ष १९७७ से १९८१ अध्यन किया तब से लेकर यानि मेरे कोलिज period से वाही ट्रेन चलाई जा रही हेएक ट्रेन को नि कालने के ट्रेनों छोटे –छोटे स्टेशनों पर असुरक्षित खड़ा करना पड़ता है। रूडकी - लक्षर- हरिद्वार रेल मार्ग पर दशकों से वाही शटल चल रही हे / जबकि आबादी बहुत बढ़ चली /



मेरठ- मुज़फ्फरनगर , दोराला , सकोती , मंशुरपुर , खतोली , देवबंद , नांगल , टापरी सहारनपुर व आस – पास के क्षेत्र के लोगों के लिये दिल्ली जाने का सबसे सस्ता व आसन साधन रेल ही है, बशर्ते रेल शटल समय पर उपलब्ध हो। यदि रेलवे द्वारा इस मार्ग का दोहराकरण कर दिया जाये व् हर आधा घंटे में शटल सहारनपुर - मुज़फ्फरनगर - मेरठ से दिल्ली- गाजियाबाद के लिए चलयी जाये / तो रेल की आय व् रेल यात्रियों की बल्ले बल्ले हो जाए / ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ने वाले गावं व् नांगल - देवबंद - रोहना -मंशुरपुर - खतोली -सकोती - दोराला - मोदीनगर - गाजियाबाद - के बहुत से लोगों को रोजगार शिक्षा का फायदा होगा / हाई वे ५८ पर भी वाहन कम किये जा सकते हैं /। रेलवे शटल न चला जहाँ लोगों को असुविधा का कारन बन रही हे वहीँ आर्थिक नुकसान भी उठा रही है।आय का काफी बड़ा स्रोत ख़त्म कर रही हे /एक ओर राज्य सरकार व् केन्द्रीय सरकार मेरठ और दिल्ली के बीच में तीव्रगामी मैट्रो रेल के प्रस्ताव स्वीकार कर रही है वहीँ दूसरी ओर मेरठ - मुज़फ्फरनगर - देवबंद - सहारनपुर के रेल मार्ग को दोहरा नहीं किया जा रहा है केवल सर्वे की बात की जा रही है । हालाँकि लोगों व् जनप्रतिनिधियों द्वारा रेल बजट आने से पहले ज्ञापन रेलमंत्री व् संबोधित प्रशासन को भेजे जा रहे हैं, व् यहाँ तक की राज्य सभा मे भी मार्ग के दोह्राकरण के प्रशन उठाये जा रहें है परन्तु उन पर क्या कार्यवाही हुई, किसी को ज्ञात नहीं है। अर्थात वहीँ रिजल्ट जीरो /ब्लोग के माध्यम से रेल मंत्रालय, रेल मंत्री जी व् जन प्रतिनिधि से अपार जन हित में अनुरोध हे की मेरठ- टापरी के रेल मार्ग को दोहरा किया जाए तथा साथ ही यहाँ के निवासीयों से अपील हे विशेषकर गाजियाबाद - मोदीनगर - मेरठ - दोरला -सकोती - खटोली - मंसूरपुर -रोहना -देवबंद -नांगल ,मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, रूडकी हरिद्वार, लक्सर देहरादून व आस पास के क्षेत्रों के लोगों द्वारा लाइन के दोह्राकरण के लिए आवाज उठानी चाहिए /उत्तरप्रदेश राज्य मे आगामी चुनाव में उसी पार्टी को वोट किया जाए जो इस सम्बन्ध में तुरन्त कदम उठाये / तथा मिडिया का प्रयोग कर मामले को उठाया जाये / मिडिया से भी ऐसी ही अपील हे /रेल मंत्रालय को हर रोज़ ई मेल प्रेषित की जायें और अपनी मांग दोहराई जाये ।रेलगाड़ियों में, रेलवे स्टेशनों पर स्टिकर लगा कर अपनी मांग के लिये जन-समर्थन जुटाया जाये। तथा अन्याय को उजागर किया जाए /लोकपाल की आवाज वाले भी इस आवाज को उठायें / काले धन के साथ इस और भी ध्यान खीचा जाए / उत्तरप्रदेश के आगामी चुनावी सभा मे इस मांग को पुरजोर से उठाया जाए /शायद केंद्र सरकार वर्ष २०१२ के आगामी रेल बजट में इस रेल मार्ग को दोहरा कर न के लिए कुछ कदम उठाये|  

- सतीश मित्तल, दिल्ली

skumar630@yahoo.co.in


Art is not for hurting people - Kamal Nath

Posted by Sushant Singhal on November 14, 2011 at 1:15 PM Comments comments (0)

 

कमलनाथ की एक मनमोहक कृति

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध हो रहे सहारनपुर की शान में एक और तमगा लगा है और इस तमगे का नाम है - कमलनाथ !  वर्ष 1969 में कलकत्ता में जन्मे कमलनाथ एक ऐसे कलाकार हैं जो किसी कला महाविद्यालय से ड्राइंग पेंटिंग की शिक्षा विधिवत रूप से ग्रहण न करने के बावजूद अपनी अद्‍भुत प्रतिभा के बल पर देश - विदेश में लाखों लोगों के चहेते बन चुके हैं। आपकी बनाई हुई ऑयल पेंटिग्स की प्रदर्शनी न केवल भारत में बल्कि कनाडा, आस्ट्रेलिया, दुबई और सिंगापुर आदि अन्य देशों में भी लगाई गई हैं और देश विदेश में अनेक लोगों ने आपके किये गये अद्‍भुत कार्य को अपने ड्राइंग रूप व शयनकक्ष की दीवारों पर गर्व के साथ सजाया है। 


प्रस्तुत है कमलनाथ के साथ एक विशेष बातचीत जो ताज होटल में आज ही आरंभ हुई त्रि-दिवसीय प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर कला-दीर्घा में घूमते- घूमते, उनके द्वारा बनाये गये तैल चित्रों का अवलोकन करते करते हुई !




सहा. डॉट कॉम -  पेंटिंग करने के लिये  कैनवस और ब्रश हाथ में लेने हेतु आपको प्रेरणा कहां से मिलती है?


कमलनाथ - पेंटिंग करना मुझे भाता है,  कैनवस के आगे जब मैं आ खड़ा होता हूं तो मुझे और कुछ भी होश नहीं रहता !  प्रेरणा कौन है, यह भी स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता ।


सहा.डॉट कॉम - पर फिर भी, पेंटिंग बना लेने  के बाद आप उसे सबसे पहले किसको दिखाना चाहते हैं ?


कमलनाथ - घर में पेंटिंग करता हूं, कहीं एकांत में नहीं अतः पत्नी और बच्चे तो मुझे कैनवस पर कार्य करते हुए देखते ही रहते हैं। किसी अन्य विशेष व्यक्ति को दिखाने का प्रयास करता हूं,  ऐसा तो मुझे नहीं लगता !


सहा.डॉट कॉम - यहां प्रदर्शित आपकी लगभग सभी कृतियों में नारी के ही विभिन्न रूपों का ही चित्रण है,  कुछ चेहरे भारतीय हैं तो कुछ विदेशी हैं।   पेंटिंग बनाते समय क्या कोई परिचित चेहरा कैनवस पर बार - बार उभरने लगता है?


कमलनाथ - कुछ पेंटिंग में तो मेरा अपना बेटा ही चित्रित हुआ है जिसको विभिन्न काल्पनिक रूपों में देखता हूं।  पर इनमें से उसका कोई भी स्वरूप ऐसा नहीं है, जो वास्तविक हो ।   यह यथार्थ और कल्पना का मनमाना मिश्रण है।     कभी कभी कोई दृश्य मन को बहुत भा जाता है तो उसे उस समय अपने कैमरे में संजो लेता हूं।    बाद में उसमें अपनी कल्पना के अनुसार परिवर्तन करके मनमाने रंग भरता रहता हुं ।  


सहा. डॉट कॉम - आपकी दृष्टि में कलाकार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कितनी होनी चाहिये?  क्या किसी कलाकार को अपनी रचनाओं से किसी की भावनाओं को आहत करने की अनुमति दी जा सकती है?  


कमलनाथ -  यदि आप यह एम.एफ. हुसैन साहब की कुछ कृतियों को लेकर उठे विवाद के संदर्भ में पूछ रहे हैं तो मेरा स्पष्ट मानना है कि कोई भी कलाकार कभी किसी की भावनाओं को जानबूझ कर आहत करने का काम नहीं करना चाहेगा।  यदि किसी रचना से किसी धार्मिक समूह की भावना आहत हुई हों तो उसे अपनी रचना वापिस ले लेनी चाहिये और भविष्य में कहीं पर प्रदर्शित नहीं करनी चाहिये। 


सहा. डॉट कॉम - पर एम.एफ. हुसैन ने तो अनेकानेक कृतियां ऐसी बनाईं जो हिन्दू जनमानस को उद्वेलित करती हैं,  उनको देख कर क्रोध आता है।  और किसी भी धर्म के देवी - देवता को तो उन्होंने ऐसे कभी भी चित्रित नहीं किया ।


कमलनाथ -  हुसैन साहब बहुत बड़े कलाकार रहे हैं और मैं उनके सम्मुख कुछ भी नहीं फिर भी इतना तो कह सकता हूं कि यदि मेरी किसी रचना से कभी भी, किसी को भी दुःख पहुंचेगा तो मैं स्पष्ट शब्दों में माफी मांगते हुए ऐसी किसी भी रचना को कहीं पर भी प्रदर्शित या प्रकाशित नहीं कराऊंगा।   मेरे लिये मेरी ये कला व्यवसाय नहीं है,  स्वयं खुश रहने और दुनिया में खुशियां बिखेरने का साधन है।    इससे किसी के हृदय को चोट पहुंचे, यह मुझे स्वीकार्य नहीं है।    मेरे चित्र सकारात्मक हैं, जीवन के उजले पक्ष को सम्मुख रखते हैं और देखने वालों के मन में जीवन के प्रति आस्था जगाते हैं।   मुझे कला का यही रूप पसन्द है।   मैं अपने चित्रों से, अपनी कला से किसी को बेचैन नहीं करना चाहता  जबकि कुछ लोग जीवन के नकारात्मक पहलुओं को उभारने को ही सच्ची कला मानते हैं । 


इस अवसर पर कमलनाथ का उत्साहवर्द्धन करने के लिये मौजूद प्रसिद्ध चित्रकार श्री रामशब्द सिंह से भी बातचीत हुई ।   उनके अनुसार कमलनाथ के चित्र दोनों प्रकार के  कलाप्रेमियों को पसन्द आते हैं ।  जो लोग कला की गहराइयों में उतर कर इन चित्रों की सफलता और महत्ता को आंकते हैं उनको भी और जो पेंटिंग खरीद कर अपने ड्राइंग रूप में सजाना चाहते हैं, उनको भी कमलनाथ प्रभावित करते हैं।   कुछ चित्रों को देख कर लगता है कि ये कमलनाथ ने अपने मन की खुशी के लिये बनाये हैं जबकि कुछ चित्रों को देखकर ऐसा आभास होता है कि इस कलाकार ने यह चित्र बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखा होगा कि ये चित्र व्यावसायिक रूप से भी सफल हो !     


वज़ाहुल हक़ ’काशिफ’ की भावनाओं में भी यही विचार प्रतिध्वनित होते हुए लगते हैं।   उनके अनुसार अच्छी कला वही है जो खुशी दे, जिसको देख कर चेहरे पर मुस्कान आये, जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को पोषण मिले ।  उनके अनुसार कमलनाथ की कला इस कसौटी पर खरी उतरती है। 


पत्रकार एवं लेखक डा. वीरेन्द्र आज़म के अनुसार कमलनाथ प्रकृति और प्रेम के चितेरे चित्रकार हैं जिनकी पेंटिंग इठलाती भी दिखती है और खिलखिलाती भी !  उनकी पेंटिंग में श्रृंगार भी है, तरुणाई भी, सांझ की लालिमा भी है और अरुणाई भी !


प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक, कवि एवं पूर्व वरिष्ठ आई. ए. एस. अधिकारी आर. पी. शुक्ल के शब्दों में - " कमलनाथ वाटर एक्रेलिक व ऑयल पेंटिंग के सिद्धहस्त कलाकार हैं जिन्होंने अपनी रंगों से भरी तूलिका से कैनवस पर जीवन के विभिन्न पक्षों को अभिव्यक्त किया है।  उन्होंने भारतीय संस्कृति की कलात्मक परंपरा से रस ले कर आधुनिकता को भी चित्रित किया है।

   


 

Saharanpur - Activities of Last week

Posted by Sushant Singhal on November 14, 2011 at 1:00 PM Comments comments (0)

नवंबर मास अर्थात्‌ यातायात मास

सहारनपुर।  (प्रणव अग्रवाल, संवाददाता द्वारा)   नवम्बर माह में सहारनपुर में यातायात मास मनाने की प्रथा है। प्रशासन और कुछ न भी करे, पर कुछ दिन तक जोर-शोर से चैकिंग अभियान चलाया जाता है जो वाहनों के पेपर्स चैक करने और हैल्मेट के लिये जिद करने तक ही सीमित रहता है।  दुपहिया वाहनों पर तीन-चार सवारियां लेकर घूमना,  वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते रहना, इश्टाइल मारते हुए युवाओं का बाइक चलाना, लाइन की परवाह न करते हुए गलत साइड से आगे निकलने का प्रयास करना, रात - रात भर अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रालियों पर पेड़ों को काट - काट कर यमुनानगर की मिलों तक पहुंचाना, स्पीड लिमिट की परवाह न करते हुए गाड़ियों को अंधाधुंध भगाना, ओवरलोड ट्रालियों को सुविधा शुल्क लेकर चुपचाप निकलने देना, चौराहों और व्यस्त सड़कों पर यातायात जाम आदि इस यातायात मास के दौरान भी जारी रहता है।

 

 

इस बार यातायात माह के अंतर्गत इसी कड़ी के अंतर्गत चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान अनेकों नाबालिग स्कूली बच्चे भी दुपहिया वाहन चलाते पकडे गये। नगर की यातायात पुलिस ने स्कूलों को भी इस सम्बंध में नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है, कि स्कूल संचालक नाबालिक बच्चो को वाहन न चलाने की हिदायत दें।

 

यातायात प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव तथा सहायक  सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत के संयुक्त नेतृत्व में  कोर्ट रोड स्थित सिविल कोर्ट तिराहे पर अनेको वाहनों की गहन चेकिंग की गयी जिसमें सबसे अधिक ध्यान उन दुपहिया वाहनों पर दिया गया, जिन्हें नाबालिग स्कूली बच्चे चला रहे थे। इसमें कई वाहनों का चालान कर जुर्माना भी वसूल किया गया।

 

 

चार रेंजर्स राष्ट्रपति एवार्ड के लिये चयनित

 

स्थानीय मुन्ना लाल कालेज की गुलिस्ता रानी, शेनसवती, नीलम कुमारी एवं मेनका देवी को अगले वर्ष के प्रथम माह में राष्टपति सम्मान के रूप् में मेडल सर्टिफिकेट एवं स्पेशल कोट प्रदान किया जायेंगा। इस एवार्ड के उपरांत रेंजर छात्राओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की सरकारी सर्विस कोटे के अलावा दस अंको का बोनस भी मिलेगा। इसी के साथ रेलवे एवं रोडवेज की यात्रा में भी छूट प्रदान की जायेंगी।

 


रेंजर्स के रूप् में चयन का आधार प्रवेश से लेकर प्रवीण और निपुण स्तर के प्रशिक्षण शिविरों को पूरा करने का आधार होता है।  इन प्रतिभा शाली छात्राओं ने चयन से पूर्व हरियाणा के बल्लभगढ स्थित गदपुरी में राष्टीय मुख्यालय  प्रशिक्षण केंद्र के शिविर में शानदार प्रदर्शन किया था। चयनित छात्राओं ने अपनी इन उपलब्धियों के लिये अपने अभिभावको के अलावा प्रादेशिक संगठन आयुक्त राजेंद्र सिंह, हंसपाल, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अरविंद कुंमार श्रीवास्तव, जिला संगठन कमिश्नर अनिल कुमार भारद्वाज, जिला संगठन कमिश्नर दीपमाला चैधरी, जिला मुख्य आयुक्त कुलभूषण जैन के साथ कालेज की प्राचार्या डा वीणा जैन, रेंजर्स प्रभारी डा निर्मला एवं डा सीमा सहित अन्य सभी  शुभ चिंतको के प्रयासों की सराहना की।


टी.ई.टी. परीक्षा हेतु प्रशासन ने कमर कसी


 

 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 13 नवम्बर को करायी जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी के लिये सभी व्यवस्थायें पूरी कर ली गयी है। गत दिवस संयुक्त शिक्षा निर्देशक शील वर्मा के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रो के व्यवस्थापको के साथ तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। बताया गया कि इस परीक्षा में लगभग 35 हजार से भी अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। जिसमें परीक्षा के लिये जनपद के 33 केंद्र बनायें गये है। जिनको आठ सैक्टरो में बांटा गया है। परीक्षा दो पालियों में होंगी। प्रत्येक सैक्टर में आने वाले परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा की व्यवस्थाओं के लिये निर्धारित सैक्टर अधिकारी तैनात किये जायेंगे। अधिकांश परीक्षा केंद्रो पर 800 से 1000 परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने की व्यवस्था की गयी है।


 

बाबा लाल दास रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक 1080 परीक्षार्थियों के परीक्षा कराने की व्यवस्था की गयी है। अन्य परीक्षा केंद्रो पर छात्रो की संख्या इस परीक्षा केंद्र से कम रहेंगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसी के साथ सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र भिजवाने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गयी है। किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र न मिलने की स्थिति में वह उसे आनलाईन भी डाउनलोड करा सकता है। कुछ केंद्रो पर शिक्षण कार्य कर रहें अध्यापक ही आवेदक है, इस लिये उन केंद्रो पर डयूटी पर स्टाफ कम पडने की सम्भावनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया।

 

जिला विद्यालय निरीक्षक शिवलाल ने समस्त अधिकारियों को आश्वस्त किया, कि परीक्षा से पूर्व परीक्षा की सभी तैयारियों की नियमित निगरानी की जायेंगी।

 


क्रीडा एवं स्काउट गाईड प्रतियोगिता का समापन 


 

उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनोहरपुर एवं भारतीय बाल विद्यालय ने संयुक्त रूप् से ओवरआल चैंपियनशिप कब्जायी। नगर शिक्षा अधिकारी अरूणा गोयल की अध्यक्षता में समापन समारोह आयोजित किया गया।  50 मीटर दौड में शिवम प्रथम, हायसम द्वितीय, 100 मीटर में हायसम प्रथम, रवि द्वितीय, 50 मीटर बालिका में आस्था प्रथम, साबी द्वितीय स्थान पर रहे। स्काउट प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नुमाईश कैंप प्रथम, कमेला कालोनी द्वितीय, गाइड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहे। खोखो में प्राथमिक बालिका ताहरपुर की टीम प्रथम रही।

 

 


भ्रष्टाचार के विरूद्ध 15 से 17 नवम्बर तक जनजागरूकता रैली


सहारनपुर। यूथ अंगेस्ट क्रप्शन की बैठक में भ्रष्टाचार के विरूद्ध 15 से 17 नवम्बर तक जनजागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश संगठन मंत्री नितेश तोमर, जिला संयोजक सोहन मुखिया ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी स्कूल, काॅलेजो के छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार के विरू़द्ध जागरूक किया जायेंगा। इसके बाद लखनउ में तीन दिवसीय विशाल महारैली भी आयोजित की जायेंगी। बैठक में विनय सैनी, राजू पंडित, हरीश मोहन, आनंद कांबोज, विशू तोमर, पेरिस, टोनी, राहुल, विक्रंम, सूर्य, हिमांशु     आदि प्रमुख रूप् से मौजूद रहे।

 


टेबिल टेनिस हेतु मंडलीय टीम का चयन


सहारनपुर। बी.एच.एस. इंटर कालेज में शनिवार को  जनपदीय टेबिल टेनिस प्रंतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय टीम का चयन किया गया।  प्रतियोगिता का उदघाटन प्रधानाचार्य डा कृष्ण कुमार शर्मा ने किया। उन्होने खिलाडियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्हे खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया। उन्होने कहा कि सिर्फ क्रिकेट जैसे खेलो में ही प्रतिभायें नही चमकती, बल्कि अन्य खेलो में भी अपना कैरियर अच्छा बनाया जा सकता है।


मंडलीय टीम के खिलाडियों में एसडी इंटर कालेज के छात्र शुभम दत्त, नवोदित सक्सेना, प्रशांत वर्मा, बीएचएस इंटर काॅलेज के छात्र निखिल कुमार, मंसूर अहमद को सीनियर वर्ग के लिये चुना गया, जबकि इसी स्कूल के शुभम व शुभम कुमार को जूनियर वर्ग के लिये चयन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्र्रवीण चैधरी, ब्रजपाल सिंह, अमरीक सिंह शामिल रहे।

 


’अव्यवस्था चलती रहे’, सुधार के प्रयासों को "उत्पीड़न"  का नाम


सहारनपुर।   मान्यता प्राप्त स्कूलो के लिये नये मानको को लागू करने के विरोध में विद्यालय संचालको ने नौ नवम्बर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।  हिंमांशु जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधको एवं प्रधानाचार्यो की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। स्कूलो में नेशनल बिल्डिंग कोड, अग्निशमन यंत्र एवं छात्रवृति फीडिंग के नाम पर उत्पीडन का आरोप लगाया गया है। प्रधानाचार्यो का कहना था कि बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों को सहयोग करने की बजाय नये नियमों एवं मानको में उलझकर स्कूलो का ’उत्पीडन’ करने का काम कर रहा है।     


प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर ने कहा कि कई सालों से चल रहे स्कूलो को किसी भी साजिश के तहत बंद होने नही दिया जायेंगा। उन्होने सभी स्कूल प्रधानाचार्यो से अपील की है कि वह नौ नवम्बर को विद्यालय में अवकाश रखे और स्कूल बंद कर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर  आयोजित धरने को सफल बनाये।  बैठक में रामशक्ल  यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा, देशबंधु शर्मा, महक सिंह, महेंद्र सिंह, गुलाम हाफिज प्रमुख रूप् से मौजूद रहे।

 


सांस्कृतिक समारोह


सहारनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित जनपदीय सांस्कृतिक समारोह में 11 ब्लाॅको से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें एकल गीत, एकांकी, लोक नृत्य में गंगोह, एकांकी में सढौली कदीम और लोकगीत में नकुड की टीम विजयी रही।  समारोह का उदघाटन सरसावा विकास खंड अधिकारी रमेश चंद गौतम ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजपाल सिंह ने आगुंतको एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि इस तरह के आयोजनो से भारतीय संस्कृति के विकास में भारी सहयोग मिलता है। समारोह का समापन ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक देवेंद्र कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया। इससे पहले जनता इंटर काॅलेज अहमदपुर ब्राहमण में हुई मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा और नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक राकेश कुमार ने भी युवाओं को भारतीय संस्कृति से जुडे कार्यक्रमो में सहभागिता बढाने पर जोर दिया।

 

 

Saharanpur - Activites of 1st & 2nd Nov.

Posted by Sushant Singhal on November 3, 2011 at 1:30 PM Comments comments (0)

संवाददाता : प्रणव अग्रवाल


सहारनपुर से टपरी तक बसे बढाने जाने की मांग


सहारनपुर।   जनपद के व्यापारी वर्ग ने जिलाधिकारी से सहारनपुर से टपरी तक की बसें बढायें जाने की मांग की है। उन्होने कहा कि लम्बे रूट पर जाने वाली महत्वपूर्ण टेनो को पकडने के लिये इस रूट पर बसें बढाई जाना अत्यन्त आवश्यक है।


व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने कई अन्य  मांगें भी जिलाधिकारी  ज़ुहेर बिन सगीर के सम्मुख रखी। जिलाधिकारी ने खस्ताहाल सड़कों की बाबत जानकारी देते हुए कहा कि उन्हे शासन से सडकों की मरम्मत हेतु धनराशि मिलनी शुरू हो गयी है। गलीरा रोड पर रेलवे की भूमि पर सडक के चौडीकरण के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि यदि रेलवे को इसके  बदले भूमि उपलब्ध करायी जाये, तो ऐसा सम्भव हो सकेगा।  देवबंद से आये व्यापारियों ने नाला जाम होने से इंडस्ट्रियल एरिया में गंदा पानी भरने की समस्या रखी।

 


ज्ञान सिंह पुंडीर  पांचवी बार अध्यक्ष पद का उत्तरदायित्व संभालेंगे।


सहारनपुर। कलक्ट्रेट बार संघ के चुनाव में विनय चौहान  व उनके साथियों ने लगभग सभी पदों पर जीत हासिल कर बार संघ में अपनी लोकप्रियता को सिद्ध किया।  देर रात घोषित हुए नतीजों में अध्यक्ष पद पर ज्ञान सिंह पुंडीर विजयी घोषित हुए।


भूषण प्रकाश शर्मा  को महासचिव पद का उत्तरदायित्व मिला है।  कलक्ट्रेट बार संघ चुनाव में  218 मतदाता हैं जिनमें से 211 ने अपने मत का प्रयोग किया।   अध्यक्ष पदभार वहन करने के लिये ज्ञान सिंह पुंडीर, महासचिव हेतु भूषण प्रकाश शर्मा,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु महावीर सिंह सैनी  और मुदित मित्तल  बहुसंख्य मतदाताओं की पसन्द रहे।  महासचिव के तीन पदो पर दुष्यंत त्यागी, सुभाष चंद  और सुंदर पाल थापर  का चयन हुआ।   कोषाध्यक्ष  के रूप में  मानसिंह  व वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी  के नाते कामराज सिंह पुंडीर,  सहदेव त्यागी  ब्रजभूषण लाल गुप्ता, जमशेद खान , राकेश कुमार शर्मा, शीशपाल  कार्यभार संभालेंगे।      


चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद कलक्ट्रेट बार संघ में एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां मनाई गयीं ।   

 

 

प्रार्थना सभाओं का आयोजन


सहारनपुर। ईसाई समाज के लोगो ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान किये जाने के लिये विभिन्न स्थानो पर प्रार्थनाओं का आयोजन किया।


जैन कालेज रोड स्थित कब्रिस्तान में हुई प्रार्थना सभा में फादर  फ्रैड्रिक डि’सूजा ने कहा कि मरने वाले पूर्वजों में बुजुर्ग, बडे़ व बच्चे तीनो हैं।  हमें उनके लिय दिल से प्रार्थना करनी चाहिये।  दूसरें कब्रिस्तान में फादर जोकिम ने ईसाई समाज के लोगो को प्रार्थनायें करायी। उन्होने कहा कि हमारें बीच से दुनिया  छोडने वाले लोग भले ही हमारे बीच में न रहते हो, लेकिन उनकी आत्माओं से हमारा नाता कभी नही टूट सकता।


नगर के सभी कब्रिस्तानों को शाम के समय रोशनी की गई थी।  ईसाई धर्म के जिला महासचिव रोजेश मसीह ने बताया कि कब्रिस्तान में पेंट, पुताई के अलावा, बाईबिल के संदेश भी लिखवायें गये है। प्रार्थना सभाओं में ईसाई समाज से अर्चना, सोलेमन, शिखा, राजू, सरोज, विक्टर, किटी समेत भारी संख्या में ईसाई धर्म के लोग मौजूद रहे।

 



सहारनपुर में छठ पर्व की धूम


सहारनपुर। छठ पर्व पर जनपद वासियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया। छठ पर्व को लेकर पूर्वांचल वासियों में काफी उत्साह था।


मानकमऊ स्थित बडी नहर पर मंगलवार रात से ही भारी भीड नजर आने लगी थी। महिलायें, पुरूष व बच्चे ढोल-बाजों के संग नृत्य कर पर्व की खुशियां बांटने में मग्न थे। युवको के आतिशबाजी के बीच बडी नहर एक मेले के सामान नजर आ रही थी।   सूर्योदय की पहली किरण जैसे ही महिलाओं पर पडी, तो हाथों में पूजा की साम्रगी लेकर एकत्र हो गयीं और विधि विधान से पूजा अर्चना कर सूर्यदेव की अराधना की।  इस महत्वपूर्ण अवसर पर छठ पूजन समिति द्वारा नहर के आसपास विशेष व्यवस्था की गयी थी। राज्यमंत्री संजय गर्ग ने कार्यक्रम स्थल पर  पहुंचकर पूर्वांचल वासियों को छठ पर्व की  शुभकामनाऐं दी।


छठ पूजन समिति के अध्यक्ष ठाकुर पवन सिंह, महासचिव निर्मल यादव तथा पूर्वाचल सांस्कृतिक सभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि इस दिन सूर्य देवता की पूजा कर महिलाएं अपने पुत्रों की लम्बी आयु तथा पुत्र प्राप्ति की कामना करती है। कार्यक्रम के दौरान जगमोहन प्रजापति, महासचिव बसंत सिंह, नरेंद्र यादव, विश्वनाथ तिवारी, सतीश शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 



बास्केट बॉल प्रतियोगिता में आज


सहारनपुर। सेंट मैरीज स्कूल में आयोजित सीबीएसडी बास्केट बाल प्रतियोगिता में सेंट मैरीज स्कूल की टीम ने चैपिंयन शिप पर अपना कब्जा जमाया।


चिलकाना रोड स्थित स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में मेजबान टीम सेंट मैरीज ने जान मिल्टन आगरा की टीम को करारी मात देकर चैपियनशिप झटक  ली। बेस्ट परफारमेंस का खिताब विशाल सिंह को दिया गया। जान मिल्टन की ओर से बेस्ट खिलाडी का पुरस्कार रवि हुडडा को दिया गया। प्रतियोगिता में सेंट मैरीज स्कूल की टीम ने आगरा की टीम के पिछले तीन सालों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिये।   खिताबी मुकाबले में सेंट मैरीज स्कूल की टीम ने शुरूआती दौर से ही बढत बनाकर आगरा की छक्के छुड़ा दिये।  

मुकाबलों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूल की प्रधानाचार्या  सुषमा बजाज और प्रतियोगिता की संयोजक शिखा मौर्या ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाडियों को पुरस्कृत किया। उन्होने कहा कि स्कूल की टीम ने यह प्रतियोगिता अपने नाम कर न केवल संस्था का गौरव बढाया है, बल्कि जनपद का नाम भी रोशन किया है। मधुर बजाज एवं सौरभ बजाज ने भी टीम के विजयी होने पर उन्हे शुभकामनाऐं दी। समारोह के दौरान हरीश शर्मा, सीमा गुंबर, माधवी, कल्पना, बिंदिया, अनीस आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

 

 

एस.डी. कॉलिज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा

 


जवाहरलाल नेहरू राज्य बालक विज्ञान प्रदर्शनी में चयन हेतु एसडी इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी चार से पांच नवम्बर तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जायेंगी।


चकरोता रोड स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र गोपाल सारस्वत ने पत्रकारों को बताया  कि विज्ञान प्रदर्शनी के लिये मुख्य विषय “विज्ञान समाज एवं पर्यावरण” रखा गया है। इसके उप-विषय के रूप में  कृषि एवं खाद्य सुरक्षा,  ऊर्जा  स्रोत एवं संरक्षण, स्वास्थ्य, पर्यावरण की समस्यायें एवं महत्व शामिल किये गये है।


उन्होने बताया कि संयुक्त राष्ट संघ ने वर्ष 2011 को “अंतराष्ट्रीय रसायन वर्ष”  के रूप में मनाने की घोषणा की है।  इस विषय को लेकर भी विद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेंगा। उन्होने बताया कि छात्रो में विज्ञान केप्रति जागरूकता लाने के लिये ऐसे आयोजन आयोजित किये जा रहे है। उन्होने बताया कि इस प्रदर्शनी में जनपद के सभी इंटर कालेजो के विद्यार्थी हिस्सा लेगे।

 


बास्केट बॉल प्रतियोगिता - कहीं खुशी कहीं ग़म


सेंट मैरीज स्कूल में आयोजित सीबीएसई बास्केटबाल प्रतियोगिता में आशा मार्डन और ज्ञान कलश स्कूल की टीमे बाहर हो गयी है।  


चिलकाना रोड स्थित सेंट मैरीज स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में बाहर से आयी टीमें सेमी फाईनल में जगह बनाने में कामयाब रही, बल्कि नगर की ही आशा मार्डन स्कूल व ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल की टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गयी।


प्रतियोगिता में धर्म पब्लिक स्कूल की टीम ने आजाद पब्लिक स्कूल की टीम को 55-43 से हराया, जबकि गाजियाबाद के नेहरू वर्ल्ड  स्कूल की टीम ने सहारनपुर की ज्ञान कलश स्कूल की टीम को भारी मात दी। इसमें गाजियाबाद की टीम ने 64 अंक जुटाये, जबकि ज्ञान कलश की टीम 16 अंको पर ही सिमट गयी।


सेंट मैरीज स्कूल की टीम ने नोयडा के एपीजे स्कूल की टीम से खेल कर 75 अंक हासिल किये। जबकि नोयडा की टीम 33 अंको पर ही सिमट गयी।  जान मिल्टन आगरा की टीम ने एबीएन रूडकी को 53-26 से हराया। इन मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाली चारों  टीम सेमी फाईनल में पहुंच गयी। टीम के निर्णायक मंडल में एके सिंह, गोपाल, सुनील त्यागी, मनोज कुमार, रीनू, कुंवरदीप प्रमुख रहे।


प्रतियोगिता के दौरान अनु बजाज, शिखा मौर्या, मधुर बजाज, सुभाष बजाज, सुनील अरोडा, रंजना नैब भी मौजूद रहे।

 


राजनीतिक उठापठक


1.    सपा हाईकमान ने सहारनपुर जिलाध्यक्ष पद का ताज मौहम्मद तारिक गुडडू को पहनाया है। गुडृडू के अलावा तीन अन्य नेता भी अध्यक्ष पद की लाईन में थे, जिनमें विनोद शर्मा, राज सिंह माजरा व फरहाद गाडा भी दावेदार थे।


2.    विधायक इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी को झटका देने के लिये शहर सीट से चिकित्सक कलीम अहमद, जो आई.एम.ए. सहारनपुर चैप्टर के चेयरमैन भी हैं,  को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। इमरान मसूद घंटाघर स्थित एक होटल में पत्रकारो से वार्ता कर रहे थे। उन्होने कहा कि उनका प्रयास नगर सीट पर बुद्धिजीवी वर्ग के व्यक्ति को चुनाव लडाना था। इसके लिये उन्होने कलीम अहमद से सम्पर्क कर उनकी सहमति पर यह निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि शहरी सीट पर उनका मुकाबला सीधे-सीधे भारतीय जनता पार्टी से है। जबकि अन्य छह सीटो पर बसपा से है।  

 

 

Saharanpur on 31 Oct - 1 Nov

Posted by Sushant Singhal on November 1, 2011 at 6:50 AM Comments comments (0)

सहारनपुर (प्रणव अग्रवाल, संवाददाता द्वारा -

  

बास्केट बॉल प्रतियोगिता अपडेट


सेंट मैरीज स्कूल में आयोजित सीबीएसई बास्केट बाल क्लस्टर बालक प्रतियोगिता मेंसहारनपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है।


सेंट मैरीज स्कूल सहारनपुर ने 53 अंक हासिल कर देहरादून पब्लिक स्कूल को पराजित किया। जबकि देहरादून की टीम सिर्फ 12 अंक पर ही सिमट गयी। रेयान इंटरनेशनल ग्रेटर नोयडा ने सेंट मैरीज इटावा की टीम को पराजित किया।धर्म पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोयडा ने बाल भारती नोयडा की टीम को मात्र 2 रनो से पटखनी दे दी ।  आशा मार्डन स्कूल सहारनपुर की टीम ने एच आर पब्लिक स्कूल लक्सर को बुरी तरह मात दी। इसमेंलक्सर की टीम 1 अंक भी हासिल न कर पायी।


नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद ने मोनपार्ट पब्लिक स्कूल रूडकी को   46-30 से,  एपीजे गाजियाबाद ने जागरण पब्लिक स्कूल नोयडा को 31-10 से मात दी। डीपीएस गाजियाबाद ने पीएफ  मुरादाबाद की टीम को 31-4 और सेंट मैरीज सहारनपुर ने दूसरे मुकाबले में सेंट मैरीज एकेडमी को 46-12 से मात दी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अपनी प्रतिभा का रोचक प्रदर्शन किया।  निर्णायक मंडलमें ए के सिंह, गोपाल, महताब, रीचू, मनोज शामिल रहे।

 

16वीं आकांक्षा जोशी एवार्ड नृत्य प्रतियोगिता


सहारनपुर।रंग संस्था नाट्य एकेडमी द्वारा आयोजित16वीं आकांक्षा जोशी एवार्ड नृत्य प्रतियोगिता में रगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुतकी गयी।  कार्यक्रम में वैष्णवी नृत्यालय की साधिका चार्वी अरोडा ने  अपनी शास्त्रीय प्रस्तुति के बल पर आकांक्षा जोशी अवार्ड पर कब्जा किया।


चंद्रनगर स्थित आशा मार्डन स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री संजय गर्ग एवंसमाजसेवी प्रभा जुनेजा ने  मां सरस्वतीके सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  भाजपा नेत्री व स्वागताध्यक्ष अवनीत कौर ने  मुख्य अतिथि बसपा नेता व राज्यमंत्री संजय गर्ग को पुष्प गुच्छ अर्पित कर के उनका स्वागत किया।   गीतकार ओमी गौतम ने सरस्वती आराधना प्रस्तुत कर कार्यक्रम कीशुरूआत की   ।     वैष्णवी नृत्यालय की साधिकाओं ने गणेशवंदना प्रस्तुत कर प्रारंभ से ही कार्यक्रम की बुलंदियों का अहसास कराते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  प्रथम ग्रुप पांच से12 साल के गुप  में  साधिका चार्वी अरोडा ने प्रथम, सृष्टिमित्तल ने द्वितीय व सिमरन पुरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।  अंशिका रमन, काव्या सिंघल, प्रियांशी सैनी व तेजस्वी ने अपनी प्रस्तुति से सभागार को तालियों की गडगडाहट से सरोबार कर दिया।  12 से 15 साल तक के ग्रुप में निकिता टेबक ने प्रथम, वाणी शर्मा ने द्वितीय व जसलीन डंग ने तृतीय स्थान हासिल किया। 15 साल से उपर के वर्ग में अंबिका जैन ने प्रथम, अर्पण नेगी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।


देश भर में सहारनपुर जिले का नाम रोशन करने वाले गीतकार अजय झींगरण ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  सहारनपुर की होनहार छात्रा एवं फिल्म बब्बल गम की नायिका अपूर्वा  को राज्यमंत्री संजय गर्ग एवं विजेश जोशी ने नौवें वीरेंद्र अग्रवाल अवार्ड से सम्मानित किया।  कार्यक्रम केनिर्णायक मंडलमें इंद्र पारूषी, विनोद बावा, पंकज पांडेय को भी पुरस्कृत किया गया।  गायक अजय झींगरण को नाट्य कलारत्न अवार्ड से नवाजा गया।


कार्यक्रम में डा. के.के. शर्मा (प्राचार्य एम.एस. कालिज, सहारनपुर;) के अतिरिक्त के. एल. अरोड़ा,  प्रवेश धवन, अवनीत कौर के दौरान विनय जिंदल, पंकज बंसल, संजय गुप्ता, राकेश शर्मा, राज नितिन सिंह, जयदीप, पीएन मघुकर, मृदुल जोशी, श्रवण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व रंगकर्मी एवं प्रधानाचार्य श्री संजय गुप्ता ने किया।

 

सरदार वल्लभ भाई पटैल की 136 वीं जयंती


सहारनपुर।   लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटैल की 136 वीं जयंती पर गुर्जर फेडरेशन कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय पर सामूहिक उपवास किया। सरकार की भ्रष्ट नीतियों के विरूद्ध इस उपवास का आयोजन किया गया है।


चौधरी रघुराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। उन्होने कहा कि आतंकवाद जैसी गंभीर समस्या का निदान सरदार पटैल के आदर्शो परचल कर ही किया जा सकता है। अमित बजाज ने कहा कि आज का उपवास सरकारी भ्रष्ट नीतियों के विरोध में किया गया है। उन्होने कार्यकर्ताओं से सरदार पटेल जी के आदर्शो पर चलने काआह्वान किया।  उपवास के दौरान सचिन चौधरी, लवी, गगन, राहुल, सन्नी, संजय, प्रदीप, वितेश, अनुज, विक्की, कुलदीप, प्रवीण, राजेश, आकाश, अजय, सचिन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

टेंलेंट हंट प्रतियोगिता


सहारनपुर।   दिल्ली पब्लिक स्कूल में टेंलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में आदित्य सिंह, मेहरवान,शौर्य औरउनकी माताओं ने अपनी प्रस्तुति से पेड लगाओं,प्रदूषण बचाओ का संदेश दिया। इसके लिये उन्हें प्रथम स्थान दिया गया।  दूसरे स्थान पर रहे वत्सल अरोडा और उनकी माता ने लघु नाटिका के माध्यम से आलस्य छोडो औरकाम करो का संदेश दिया। तृतीय स्थान पर रही नित्या अग्रवाल, सागरिका अग्रवाल और उनके पिता ने अपनी प्रस्तुति से सभी कोअनूठा संदेश दिया।  स्कूल की उप-प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने अव्वल रहे सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होने कहा कि हमें समाज हित की शिक्षा भी अवश्य रूप सेग्रहण करनी चाहिये। उन्होने बच्चों को पेड-पौधे लगाने केलिये प्रेरित किया। उन्होने अभिभावको से अपील की और कहा कि वह अपने बच्चो को नैतिक कार्य करने केलिये प्रेरित करें।

 


A day of hectic activities in Saharanpur

Posted by Sushant Singhal on October 31, 2011 at 1:10 PM Comments comments (0)

पांवधोई नदी का मिशन जारी रहे- आलोक कुमार


 


जिले की ऐतिहासिक पांवधोई नदी के अस्तित्व को बचाये रखने के लिये बचाव समिति के अध्यक्ष व पूर्व जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनता से अपील की। शुरू से ही पांवधोई अभियान से जुडे रहे जिलाधिकारी एवं पांवधोई बचाव समिति के संस्थापक आलोक कुमार शनिवार रात जनपद की पांवधोई नदी पहुंचे।


इलाहाबाद में कार्यरत डीएम आलोक कुमार का शनिवार शाम रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एसडीएम हरिकेश चौरसिया, डाक्टर एस.के. उपाध्याय, आमिर खान, इकरार अंसारी, प्रीतम कपूर समेत भारी संख्या में लोगो ने फूल मालायें पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद आलोक कुमार पांवधोई समिति के सदस्यों के साथ धोबी घाट स्थित पांवधोई नदी पहुंचे और नदी के चारों ओर दीपक व मोमबत्तियां जलाकर दीपावली मनाई ।  

 


पांवधोई बचाव समिति के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि वह भले ही दूसरे जिले में सेवारत हो, परंतु इस मिशन से उनकी आत्मा अब भी जुडी है। उन्होने कहा कि सहारनपुर की जनता से सहयोग से चले इस अभियान की मिसाल दूसरे जिलों की जनता को दी जाती है। उन्होने कहा कि इस मिशन की सार्थकता तभी सम्भव है, यदि यह मिशन लगातार जारी रहे। उन्होने सहारनपुर की जनता से इस मिशन में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।

 


इस दौरान विनय जिंदल, केएल ठक्कर, मनमोहन, मनोज गुप्ता, मसरूर, एके श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  

 

 


सीबीएसई बालक वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता


सेंट मैरीज स्कूल में सीबीएसई बालक वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता का आगाज़ रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में पहुंची कई जिलो के स्कूली बच्चों की टीम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

 

चिलकाना रोड स्थित स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का उदघाटन अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन एडवोकेट लियाकत अली एवं आईटीसी के ब्रांच मैनेजर गौरव तायल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने सभी खिलाडियों को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। इसी दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

 

मुख्य अतिथि लियाकत अली एडवोकेट ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे जनपद के लिये सौभाग्य की बात है कि इतना बडा कार्यक्रम सहारनपुर की धरती पर होने जा रहा है। इससे बास्केट बाल के खिलाडियों को नई उर्जा प्रदान होगी और वे नई चीजों का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।  गौरव तायल ने कहा कि आज के समय में बच्चों में खेलों के प्रति काफी रूचि दिखाई देती है और यही रूचि एक दिन देश को सम्मान दिलाने का काम करेंगी। उन्होने विश्वास दिलाया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन खिलाडियों के लिये निश्चित रूप से लाभप्रद सिद्ध होगा।

 

प्रतियोगिता के शुरूआती मुकाबले में आशा मार्डन स्कूल सहारनपुर ने केडीबी गाजियाबाद की टीम को 38 रनो से मात दी। इसमें गाजियाबाद की टीम की झोली में 12 अंक व आशा माडर्न स्कूल की झोली में 50 अंक आये। दूसरें मुकाबले में सेंट मैरीज इटावा की टीम ने इंदिरापुरम गाजियाबाद की टीम को पराजित किया। इसमें इटावा को 30 और गाजियाबाद को 17 अंक हासिल हुये। बुलंदशहर की टीम का मुकाबला सहारनपुर के आशा माडर्न इंटरनेशनल की टीम के साथ हुआ। इसमे बुलंदशहर की टीम ने कुल 24 अंक अर्जित किये। आशा माडर्न इंटरनेशनल स्कूल की टीम को इसमें मात खानी पड़ी । आजाद पब्लिक स्कूल ने 50 अंक अर्जित करते हुए एप्पल ग्रोव स्कूल की टीम को करारी हार का सामना कराया।

 

प्रतियोगिता के दौरान सेंट मैरीज स्कूल की प्रधानाचार्या सुषमा बजाज, रेनबो की प्रधानाचार्या नरगिस मलिक, सहारनपुर पब्लिक स्कुल से सुधीर जोशी, आलम राणा, सरदार दलजीत सिंह कोचर, आरके धवन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

 

 


विभावरी द्वारा लोकगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन

नगर की सुप्रसि़द्ध, साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था विभावरी द्वारा पदमश्री राम नारायण बागले, स्मृति चल वैजयन्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गीत एवं लोकगीत की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

 


महाराज सिंह कालेज के व्याख्यान कक्ष में आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता आईआईटी रूडकी से पधारें हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य डा योगेंद्र नाथ शर्मा ने की। नगर के चिकित्सक डाक्टर राजकुमार शर्मा, एमएस कालेज के प्राचार्य डा के के शर्मा एवं हरिद्वार से पधारे गीतकार दिनेश कुमार शर्मा व रमेश रमण ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरूआत की। प्रतियोगिता में अली जाफर, सलमान, सचिन, विनीता, चेतना, उदित अरोडा, एकता, सार्थक, कपिल, कविता चैधरी, मोनिका शर्मा, पलक तोमर ने अपने गीत एवं लोकगीतों से सभी की वाहवाही लूटी।


कविता चौधरी ने "भाईयों के भाई हउ पुतवों के भाई ऐं, पलक तोमर ने जगदम्बा माई"  तथा सार्थक कौशिक ने "ये तो प्रेम की बात है" पर मनमोहक प्रस्तुति दी। सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों को चल वैजंती प्रदान की गयी।

 


संस्था के संरक्षक हरित, जेके तायल, डाक्टर एसएस कुमार ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संस्था ने उन बालक-बालिकों को भी सम्मानित किया जिन्होने अपने स्कूलों में सर्वोच्च अंक हासिल किये। जिसमें नीरज वर्मा, मीनाक्षी लांबा, कुंजन सिंह और नेहपाल प्रमुख रहे। निर्णायक मंडल में शामिल रहें प्रहलाद, आतिश व नीलम अग्रवाल ने भी अपने गीतों से सभी को भावविभोर कर दिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता कर रहे डाक्टर अरूण ने "मां ने मुझसे इक रोज कहा, करता चल सबको राम-राम" गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के अंत में संस्था अध्यक्ष कश्मीर सिंह द्वारा अतिथियों को स्मृति चिंह प्रदान किये गये। कार्यक्रम में डा गुरचरण सिंह मेहता, आदेश शर्मा, बालेश्वर जैन, सुरेश, हेमंत, डा सागर, नरेंद्र मस्ताना, लालाराम, केके बंसल, हरिओंम गणपति सहस्त्रबु़द्धे सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 


सहारनपुर क्लब को मिला तरणताल


सहारनपुर क्लब द्वारा संस्था परिसर में नव-निर्मित तरणताल का आज उदघाटन किया गया। बाजोरिया मार्ग स्थित सहारनपुर क्लब में नवनिर्मित स्वीमिंग पुल का उदघाटन कमिश्नर सुरेश चंद्रा, जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर व इलाहाबार के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मंडलायुक्त सुरेश चंद्रा ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्वीमिंगपुल जैसी सुविधाओं के लिये बधाई दी। उन्होने कहा कि जनपद में खेल, योग एवं बेहतर स्वास्थय के लिये संस्थाओं को सहयोग करना अत्यधिक आवश्यक है। जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर और आलोक कुमार ने जनता से ऐसी संस्थाओं को अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की अपील की। अधिकारियों ने स्वीमिंग पुल कमेटी के चेयरमैन डाक्टर टी आर मखीजा के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हे बधाई दी। इस दौरान नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस दौरान आईटीसी के शाखा प्रबंधक गौरव तायल, सचिव केजी अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य जेबी सिंह, संयुक्त सचिव अरूण कुमार गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्रवान पर चलाये जा रहे व्यापार बचाओं देश बचाओं आंदोलन के लिये जनपद के व्यापारी भी एकजुट होते नजर आ रहे है। व्यापारिक संगठन ने नवम्बर से शुरू हो रही रथयात्रा के लिये भी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्रवान किया है।

 


व्यापारियों का "शोषण व उत्पीड़न" बर्दाश्त नहीं


घंटाघर चौक स्थित एक सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि रथयात्रा 9 नवम्बर को लखनऊ से शुरू होकर 60 से अधिक जिलो से गुजरेंगी। उन्होने कहा कि सहारनपुर में रथयात्रा का आगमन नवम्बर माह के अंत में होगा। उन्होने कहा कि जिलो में मिलावटखोरी रोकने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीडन चरम सीमा पर है। अधिकारी असली माफियाओं को पकड़ने के बजाय व्यापारियों को बदनाम करने का काम कर रहे है। उन्होने कहा कि उनका संगठन मिलावटखोरों के साथ नही है, परंतु व्यापारी वर्ग का उत्पीडन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होने बताया कि टैक्स, छापों व सर्वे के माध्यमों से व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। वार्ता के दौरान जिला महामंत्री नुसरत साबरी, बुडाराम सडाना, अनिल गर्ग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 


रोजगार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन


ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्वर्ण जयंती रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक युवको को प्रशिक्षण दिया गया।

मंडी समिति रोड स्थित एक सभागार में आयोजित शिविर में सुरक्षाकर्मी की उपयोगिता और उसके कर्तव्यों की जानकारी दी गयी। कार्यशाला में आये सभी युवकों को रोजगार मैनेजर गीता चावला ने प्रमाण पत्र वितरित कर उनका हौसला बढाया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए खालिद हसन ने कहा कि इस शिविर का उददेश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अधिक से अधिक युवको को रोजगार उपलब्ध कराना है। शिविर में प्रमोद कुमार, जहूर, देवेंद्र, सतेंद्र सिंह, पूर्णिमा, शबा आदि प्रमुख रूप् से मौजूद रहे।

 

 

Grand Opening of Sankalp Tour & Event Organiser

Posted by Sushant Singhal on October 30, 2011 at 8:00 AM



सहारनपुर ३० अक्तूबर -  किसी इवेंट आर्गेनाइज़र का स्वयं का प्रोग्राम हो  और उसमें कोई इवेंट न हो, यह कैसे संभव है?   स्थानीय कलाकारों, रंगकर्मियों ने आज "संकल्प टूर एवं इवेंट आर्गेनाइज़र"  के नये कार्यालय के उद्घाटन समारोह को भी एक चित्ताकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंग दिया।   अनेकानेक अतिथि यह सोच कर आये थे कि एक व्यापारिक संस्थान का उद्घाटन है जिसमें बधाई और सफलता के लिये शुभ कामनायें दी जानी हैं, कॉफी - बिस्कुट आदि आतिथ्य ग्रहण कर,  दस-बीस मिनट में लौट आयेंगे,  मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रंखला में ऐसे खोये कि समय का ध्यान ही नहीं रहा ।   लक्की ड्रा का आयोजन जिसमें प्रथम पुरस्कार में तीन दिन का ऊटी का टूर, द्वितीय पुरस्कार में कुल्लू - मनाली का टूर और तृतीय पुरस्कार में विशेष छूट आदि की घोषणा की गई,  कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा । 


कोर्ट रोड टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में किरन प्लाज़ा में आज "Sankalp Tour and Event Organiser" का नया कार्यालय खुलने के अवसर पर मुख्य अतिथि आई. आई. ए. सहारनपुर चैप्टर के अध्यक्ष आर. के. गाबा ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि सहारनपुर जैसे अपेक्षाकृत छोटे शहर में भी व्यावसायिक कुशलता के साथ इवेंट मैनेजमैंट की सोच विकसित हो चुकी है ।  उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन की सफलता उसकी सफल प्लानिंग और उस प्लानिंग को सफलता पूर्वक धरती पर उतारने की आपकी क्षमता पर निर्भर करती है।   इसके लिये न केवल संबंधित विषय की जानकारी चाहिये बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी चाहिये होता है।   बात चाहे शादी विवाह जैसे पारंपरिक, पारिवारिक आयोजन की हो या "डीलर मीट - Dealers Meet"  जैसे कार्पोरेट आयोजनों की, हमें इस बात का बहुत तनाव रहता है कि कार्यक्रम ठीक प्रकार से हो पायेगा या नहीं ।   ऐसे में यदि हम यह चिन्ता प्रोफेशनल व्यक्तियों के जिम्मे छोड़ दें तो न केवल तनाव मुक्त रहते हैं बल्कि अपने मुख्य विषय पर भी ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं।  


प्रख्यात उद्यमी एवं समाज सेवी मुकुन्द मनोहर गोयल ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता सुनिश्चित करनी हो तो उसे निश्चित रूप से अनुभवी और योग्य प्रोफेशनल को सौंप देना चाहिये।  उन्होंने आशा व्यक्त की कि Sankalp Tour and Event Organiser लोगों को इस क्षेत्र में अपनी कुशल सेवाएं प्रदान करके सफलता के नये आयाम स्थापित कर सकेगा। 


Sankalp Tour and Event Organiser के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने की जिम्मेदारी प्रख्यात रंगकर्मी संदीप शर्मा, सोहन देव और किंजल डोगरा ने सफलता पूर्वक वहन की।  इस अवसर पर नगर के लगभग सभी प्रमुख उद्यमी, व्यवसायी और व्यापारियों के अतिरिक्त संगीत और साहित्य के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले कलाकारों की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 




 


Rss_feed

Upcoming Events

No upcoming events

Quality Speaks Itself


Saharanpur's Opinion

Testimonials

  • "Thanks a lot for your email about Humour Page. Good Going. Rais Ahmed"
    Rais Ahmed
    National Handicrafts
  • "hi i umesh rajpal from chandigarhhavebeen 1 year now saharanpur is my home town and my home is purani chungi khumran road was very happy to see the website i miss u saharanpur..."
    umesh rajpal

Shivalik Bank

Have you tried the excellent services being provided by Shivalik Bank to the Saharanpurians?  If not, you are really missing something.   Know about our excellent services at our website.

 

Subscribe To Our Site

Your Support is Important for Us



24 Carat